Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

प्रॉफेट सॉन्ग

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

प्रॉफ़ेट सॉन्ग (en:Prophet Song) आयरिश लेखक पॉल लिंच का 2023 का एक डिस्टोपियन उपन्यास है, जिसे वनवर्ल्ड पब्लिकेशन्स ने प्रकाशित किया। प्रोफेट सॉन्ग https://www.goodreads.com/en/book/show/158875813-prophet-song Goodreads 26 जून 2026 enयह उपन्यास स्टैक परिवार, विशेष रूप से चार बच्चों की माँ आइलिश स्टैक के संघर्ष की कहानी है। आइलिश स्टैक जो उस समय अपने परिवार को बचाने की कोशिश करती है जब Ireland धीरे-धीरे तानाशाही की ओर बढ़ रहा होता है। उपन्यास की लेखन-शैली भी अनोखी है। इसमें लंबे-लंबे वाक्य हैं, पैराग्राफ के बीच बहुत कम विराम है और संवादों के लिए उद्धरण चिह्न (कोटेशन मार्क्स) का प्रयोग नहीं किया गया है। इस पुस्तक को 2023 का बुकर पुरस्कार प्राप्त हुआ। यह 2023 में आयरलैंड की सबसे अधिक बिकने वाली पुस्तक भी रही, जिसमें फिक्शन और नॉन-फिक्शन दोनों श्रेणियाँ शामिल थीं।आयरिश लेखक पॉल लिंच ने 2023 का बुकर पुरस्कार जीता। https://www.rfi.fr/en/international-news/20231126-irish-author-paul-lynch-wins-2023-booker-prize RFI 26 जून 2026 en 26 नवम्बर 2023 पृष्ठभूमि पॉल लिंच ने बताया कि इस उपन्यास की मुख्य प्रेरणाओं में सीरियाई गृहयुद्ध, उसके बाद पैदा हुआ शरणार्थी संकट और शरणार्थियों की पीड़ा के प्रति पश्चिमी देशों की उदासीनता शामिल थी। लिंच के अनुसार, वे यह दिखाना चाहते थे कि युद्ध और विस्थापन जैसी त्रासदियाँ केवल दूर-दराज़ के देशों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि किसी भी आधुनिक लोकतंत्र में घटित हो सकती हैं।Gallagher Charlotte Booker Prize 2023: Ireland's Paul Lynch wins with Prophet Song https://www.bbc.com/news/entertainment-arts-67537449 BBC News 26 November 2023 लिंच ने यह भी कहा कि अपना पहला डिस्टोपियन उपन्यास लिखने की प्रेरणा उन्हें जर्मन लेखक हर्मन हेस के साहित्यिक कार्यों से मिली थी। रिसेप्शन द ऑवजर्वर के समीक्षक एमी वॉल्श ने लिखा कि उपन्यास की लेखन-शैली इसे "साँस रोक देने वाला और दम घोंटने वाला माहौल" प्रदान करती है। उन्होंने निष्कर्ष निकाला कि लिंच का संदेश बिल्कुल स्पष्ट है—दुनिया भर में लोग उथल-पुथल, हिंसा और उत्पीड़न का सामना कर रहे हैं। उनके अनुसार, प्रॉफ़ेट सॉन्ग ज़रूरतमंद लोगों के प्रति सहानुभूति का एक साहित्यिक घोषणापत्र है और एक ऐसा उत्कृष्ट तथा हृदयस्पर्शी उपन्यास है, जिसे हर जगह नीति-निर्माताओं को पढ़ना चाहिए। सन्दर्भ