Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

हिन्दुस्तान कीटनाशक लिमिटेड

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|right|400px|हिन्दुस्तान कीटनाशक लिमिटेड का मुम्बई में स्थित 'रसायनी' कार्यालय हिन्दुस्तान कीटनाशक लिमिटेड (Hindustan Insecticides Limited, एच॰आई॰एल॰), भारत सरकार का उद्यम है जो रसायन और उर्वरक मंत्रालय, रसायन एवं पेट्रो-रसायन विभाग, के नियंत्रणाधीन है। इसकी स्थापना मार्च १९५४ में भारत सरकार द्धारा आरम्भ किए गए राष्ट्रीय मलेरिया रोधी कार्यक्रम मे लिए डीडीटी की आपूर्ति के लिए की गई। बाद में कंपनी कृषि क्षेत्र की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए कृषि-कीटनाशक (एग्रो-पैस्टिसाइड्स) में विविधता लाई और वर्ष २००५-०६ में मिलियन रू॰ की बिक्री करके बहुमुखी रूप से विकसित हुई। कम्पनी जन-स्वास्थ्य एवं पादप संरक्षण के लिए सुरक्षित और पर्यावरणीय अनुकूल वनस्पतिक तथा बायो-पैस्टिसाइड्स के क्षेत्र में प्रवेश किया। इसके उत्पादों में कीटनाशी, शाकनाशी, अपतृणनाशी, फंगसनाशी इत्यादि उत्पाद सम्मिलित हैं। एच०आई०एल० विश्व की सबसे बडी डीडीटी उत्पादक है। इसके अतिरिक्त कंपनी का डीडीटी के विनिर्माणन में ५० वर्ष से अधिक अनुभव तथा निपुणता है। कंपनी एक दशक से भी अधिक समय से अपने कृषि उत्पादों का बहुत से देशों जैसे नीदरलैंड, यू.के., जमैका, यू.ए.ई., मनीला, दक्षिण कोरिया, बैल्जियम, ग्वाटेमाला, फ्रांस, जर्मनी, अर्जन्टिना, इथोपिया, मिश्र, स्पेन इत्यादि को निर्यात कर रही है तथा इसके उत्पाद विश्व-बाजार में अच्छी तरह से स्वीकार किए गए है। कम्पनी का पूरे देश में व्यापक विपणन-जाल (नेटवर्क) है, जिसमें छः क्षेत्रीय बिक्री कार्यालय तथा लगभग ८०० डीलर सम्मिलित हैं। कम्पनी की तीन विनिर्माणन इकाईयाँ है, जो 'उद्योगमंडल', कोचिन के पास (दक्षिण भारत), 'रसायनी' मुम्बई के पास (पश्चिम भारत) तथा बठिंडा (उत्तर भारत) में स्थित हैं। कंपनी का हरियाणा, गुडगाँव में प्रायोगिक कृषि-क्षेत्र (एक्सपैरिमेन्टल फार्म) के साथ अपना एक अनुसंधान एवं विकास काम्पलैक्स भी है। बाहरी कड़ियाँ हिन्दुस्तान इंसेक्टिसाइड लिमिटेड का जालघर श्रेणी:भारत की रासायनिक कंपनियाँ श्रेणी:भारत सरकार के उद्यम