411 REFERENCE · Wikipedia
उत्पलवर्ण
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
उत्पलवर्ण ( सिंहली: උපුල්වන් දෙවියෝ , पालि : उप्पलवन्न ; संस्कृत : उत्पलवर्ण) श्रीलंका के एक संरक्षक देवता (पालि : खेत्तपाल ; संस्कृत : क्षेत्रपाल) हैं। इन्हें विष्णु ( विष्णु देवियो ) के नाम से भी जाना जाता है। श्रीलंकाई बौद्ध उन्हें देश में बौद्ध धर्म के संरक्षक के रूप में भी मानते हैं। उपुल्वन् नाम उनके शरीर के रंग को दर्शाता है जिसका अर्थ है "नीले कमल के रंग वाले"। उपुल्वन् पंथ की शुरुआत मध्यकाल में श्रीलंका में हुई थी। स्थानीय किंवदंतियों के अनुसार, उपुल्वन् वह देवता हैं जिसे बुद्ध ने श्रीलंका और और उसके बुद्ध शासन का संरक्षकता सौंपी थी।
== सन्दर्भ ==