411 REFERENCE · Wikipedia
बेंगुएला धारा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
बेंगुएला धारा दक्षिणी अन्ध महासागर मे बहने वाली एक ठंडी महासागरीय धारा हैं, जो दक्षिण अफ्रीका के पश्चिमी तट से टकराकर, तट के सहारे-सहारे उत्तर दिशा में प्रवाहित होती हैं। इस धारा का असर पश्चिमी केप कोस्ट से अंगोला तक देखा जा सकता है। इस धारा के वजह से पादप प्लवकों की बहुत वृद्धि होती है जिससे मछलियों, शार्क ,हवेल्स आदि प्रचुर मात्रा मिलती है। इस धारा के वजह से नामीब मरुस्थल में घना कोहरा और कुहासा पड़ता है। स्केल्टन कोस्ट पर दुर्घटनाग्रस्त जहाजों के मलबे इस तेज धारा के वजह से है।
श्रेणी:महासागरीय धारायें
श्रेणी:अन्ध महासागर की सागरीय धारायें