411 REFERENCE · Wikipedia
अमलसुंथा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अमलसुंथा (Amalasuntha) (495 – 30 अप्रैल 534/535) सन् 526 से 534 तक आस्त्रोगाथों की रानी थी। वह आस्त्रोंगाथों के राजा थियोदोरिक की बेटी थी और मूथारिक से व्याही थी। उनके विवाह के कुछ ही काल बाद उसके पति का देहांत हो गया। पति के मरने पर अमलसुंथा ने अपने पुत्र की अभिभाविका के रूप में रावेना में राज करना शुरू किया। 534 ई. में उसका पुत्र मर गया और वह आस्त्रोगाथों की रानी बनी। अनेक उच्चपदीय और संभ्रांत आस्त्रोगाथों को उसे उनके षड्यंत्र के लिए दंडित करना पड़ा था। अंत में उसके चाचा ने उनसे मिलकर उसे बोलसेना झील के एक द्वीप में कैद कर दिया जहाँ उसकी 535 ई. में हत्या कर दी गई।
सन्दर्भ
श्रेणी:रानी