411 REFERENCE · Wikipedia
वंडर वूमन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
वंडर वूमन (अंग्रेजी: Wonder Woman) एक काल्पनिक सुपर हीरो है जो डीसी कॉमिक्स द्वारा प्रकाशित अमेरिकी कॉमिक पुस्तकों में प्रदर्शित होती है। जस्टिस लीग की एक संस्थापक सदस्य होने के साथ साथ वह एक देवी तथा अमेज़ॅन के लोगों की राजदूत हैं। यह चरित्र अक्टूबर १९४१ में ऑल स्टार कॉमिक्स में पहली बार प्रदर्शित हुआ था। अपने मातृभूमि, थेमिस्कीरा में उनका आधिकारिक शीर्षक "थेमिस्कीरा की राजकुमारी डायना, हिपोपोलिटा की बेटी" है। हालांकि बाहर समाज में उन्हें अपनी नागरिक पहचान डायना प्रिंस के नाम से भी जाना जाता है। इन्हें "अमेज़ज़िंग अमेज़ॅन", "द स्पिरिट ऑफ़ ट्रथ", "थेमिस्कीरा'स चैंपियन", "द गॉड किलर" और "द गॉडेस ऑफ़ लव एंड वॉर" इत्यादि नामों से भी जाना जाता रहा है।
== सन्दर्भ ==