411 REFERENCE · Wikipedia
२९ मार्च
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
right
29 मार्च ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 88वॉ (लीप वर्ष में 89 वॉ) दिन है। साल में अभी और 277 दिन बाकी है।
प्रमुख घटनाएँ
1461 - गुलाबों का युद्ध के दौरान इंग्लैंड में टाउटन का युद्ध हुआ, जो सबसे खूनी युद्धों में से एक था।
1549 - ब्राज़ील की पहली राजधानी के रूप में साल्वाडोर, बाहिया की स्थापना हुई।
1632 - फ्रांस और इंग्लैंड ने सेंट-जर्मेन-एन-लेई की संधि पर हस्ताक्षर किए, जिससे न्यू फ्रांस (कनाडा) पर फ्रांस का नियंत्रण वापस स्थापित हुआ।
1792 - स्वीडन के राजा गुस्ताव III की घायल होने के दो सप्ताह बाद मृत्यु हो गई।
1798 - स्विट्जरलैंड गणराज्य बना।
1807 - जर्मनी के खगोलविद् विल्हेम ओल्बर्स ने क्षुद्रग्रह वेस्ता (Vesta) की खोज की।
1847 - मेक्सिकी-अमेरिकी युद्ध: अमेरिकी सेना ने वेराक्रूज़ शहर पर कब्जा किया।
1849 - महाराजा दलीप सिंह ने अपने दिवंगत पिता रणजीत सिंह का सिंहासन छोड़ दिया और पंजाब पर ईस्ट इंडिया कंपनी का कब्जा हो गया।
1857 - मंगल पांडे ने कलकत्ता के निकट बैरकपुर में अंग्रेजी शासन के खिलाफ विद्रोह का बिगुल फूंका।
1859 - बहादुर शाह ज़फर द्वितीय को 1857 का भारतीय विद्रोह में भागीदारी का दोषी बताकर रंगून (अब यांगून) निर्वासित कर दिया गया।
1867 - ब्रिटिश उत्तरी अमेरिका अधिनियम को शाही सहमति मिली, जिससे अगले दिन कनाडा के डोमिनियन का निर्माण हुआ।
1871 - रॉयल अल्बर्ट हॉल को क्वीन विक्टोरिया द्वारा खोला गया।
1879 - ज़ुलु युद्ध: ईसांडलावा की लड़ाई में मिली हार के बाद ब्रिटिश सेना ने ज़ुलूलैंड पर दूसरा आक्रमण किया।
1882 - नाइट्स ऑफ कोलंबस की स्थापना न्यू हेवन, कनेक्टिकट में हुई।
1886 - अमेरिकी फार्मासिस्ट जॉन पेम्बर्टन ने कोका-कोला का पहला विज्ञापन दिया।
1901 - ऑस्ट्रेलिया में पहली बार संघिए चुनाव हुए।
1911 - अमेरिकी सेना ने बोरों की गुफा की लड़ाई में 1,000 से अधिक मोरो लोगों को मार डाला।
1924 - फ्रांस में रेमंड प्वाइनकारे के तीसरे मंत्रालय ने कार्य आरंभ किया।
1927 - फोर्ड मोटर कंपनी ने 15,000,000वीं मॉडल टी कार का उत्पादन किया।
1936 - एडॉल्फ हिटलर ने एक जनमत संग्रह में 99% समर्थन प्राप्त करने का दावा किया, जिसमें राइनलैंड में सैनिकों को फिर से तैनात करने के उनके फैसले को मंजूरी दी गई थी।
1943 - स्वतंत्रता सेनानी लक्ष्मण नायक को बरहामपुर जेल में फांसी पर लटकाया गया।
1947 - फ्रांसीसी अधिपत्य के खिलाफ मेडागास्कर में विद्रोह हुआ।
1951 - जूलियस और एथेल रोसेनबर्ग को सोवियत संघ को परमाणु रहस्यों की जासूसी करने का दोषी ठहराया गया।
1954 - राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय (नेशनल गैलरी आफ मॉडर्न आर्ट) का नई दिल्ली में शुभारंभ हुआ।
1961 – अमेरिकी संविधान में 23वाँ संशोधन जोड़ा गया जिससे कोलंबिया जिला को राष्ट्रपति चुनावों में मतदान का अधिकार मिला।
1962 - अर्जेंटीना के राष्ट्रपति आर्तुरो फ्रोंडीज़ी को सेना ने पद से हटाया।
1967 - फ्रांस ने अपनी परमाणु पनडुब्बी की शुरुआत की।
1971 - यूनाइटेड किंगडम में कॉमनवेल्थ डिक्लरेशन को स्वीकार किया गया।
1973 - वियतनाम युद्ध में संयुक्त राज्य अमेरिका के अंतिम लड़ाकू सैनिक दक्षिण वियतनाम से बाहर निकल गए।
1974 - नासा का मैरिनर 10 बुध ग्रह के पास से गुजरने वाला पहला अंतरिक्ष यान बना।
1981 - पहली लंदन मैराथन नार्वेजियन इजेज सिमंसेंन ने जीती।
1982 - तेलुगु देशम पार्टी की स्थापना एन.टी. रामाराव द्वारा की गई।
1984 - कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के छात्रों ने एड्स के इलाज के लिए एंटीबॉडी बनाने वाले एक नए आनुवंशिक इंजीनियरिंग वायरस की खोज की घोषणा की।
1989 - पेरिस में आई. एम. पेई द्वारा डिजाइन किए गए लूव्र पिरामिड को जनता के लिए खोला गया।
1999 - अमेरिकी शेयर इंडेक्स डाउ जोंस पहली बार 10000 अंक के पार गया।
1999 - उत्तर प्रदेश के कुमाऊं और चमोली (अब उत्तराखंड) में आए 6.8 वेग के भूकंप में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई।
2001 - संयुक्त राज्य अमेरिका ने ग्लोबल वार्मिंग पर क्योटो संधि को मानने से इंकार किया।
2002 - दिल्ली और बीजिंग के बीच सीधी वाणिज्यिक उड़ान सेवा फिर से शुरू हुई।
2004 - आयरलैंड कार्यस्थलों पर धूम्रपान प्रतिबंधित करने वाला पहला देश बना।
2004 - नाटो में बुल्गारिया, एस्टोनिया, लातविया, लिथुआनिया, रोमानिया, स्लोवाकिया और स्लोवेनिया शामिल हुए।
2006 - इज़राइल में कादिमा पार्टी के चुनाव जीतने के बाद एहुद ओलमर्ट प्रधान मंत्री बने।
2008 - दुनिया के 370 शहरों ने पहली बार ऊर्जा बचत के लिए अर्थ ऑवर मनाने की शुरुआत की।
2010 –
मास्को मेट्रो ट्रेन में दो आत्मघाती हमले हुए, जिसमें 40 लोगों की जान गई।
अमेरिका और भारत के बीच 123 अग्रीमेंट में परमाणु ईंधन की रिप्रोसेसिंग पर सहमति।
2011 - भारत और पाकिस्तान के बीच टेरर हॉटलाइन बनी।
2013 - उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया के साथ युद्ध की स्थिति की घोषणा की।
2017 - यूनाइटेड किंगडम की प्रधान मंत्री थेरेसा मे ने औपचारिक रूप से अनुच्छेद 50 को लागू किया, जिससे ब्रेक्सिट की प्रक्रिया शुरू हुई।
2020 - भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1000 के पार हुई, जिससे लॉकडाउन की स्थिति बनी।
2024 - भारतीय नौसेना ने समुद्री लुटेरों के खिलाफ अभियान चलाकर 23 पाकिस्तानी नागरिकों को छुड़ाया।
जन्म
1790 – जॉन टायलर, अमेरिकी वकील और राजनेता, अमेरिका के 10वें राष्ट्रपति (निधन सन् 1862)
1799 – अर्ल आफ डार्बी, अंग्रेज़ राजनेता, यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री (निधन सन् 1869)
1869 – एड्विन लैंडसियर लूट्यन्स, ब्रिटिश वास्तुकार (निधन सन् 1944)
1871 – टॉम हेवर्ड, अंग्रेज़ क्रिकेट खिलाड़ी (निधन सन् 1939)
1900 – जॉन मैकवेन, ऑस्ट्रेलियाई किसान और राजनेता, ऑस्ट्रेलिया के 18वें प्रधानमंत्री (निधन सन् 1980)
1930 – अनिरुद्ध जगन्नाथ, मॉरिशस के वकील और राजनेता, मॉरिशस के 4थे प्रधानमंत्री (निधन सन् 2021)
1943 – जॉन मेजर, अंग्रेज़ बैंकर और राजनेता, यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री
1976 – जेनीफर कैप्रियाती, अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी
निधन
1891 – जार्ज सोरा, फ्रांसीसी चित्रकार (जन्म सन् 1859)
1982 – कार्ल ऑर्फ़, जर्मन संगीतकार और शिक्षक (जन्म सन् 1895)
2017 – अलेक्से अब्रिकोसोव, रूसी भौतिकविद्, 2003 के भौतिकी में नोबेल विजेता (जन्म सन् 1928)
2019 – एग्नेस वर्दा, फ्रांसीसी फिल्म निदेशक (जन्म सन् 1928)
बाहरी कडियाँ
बीबीसी पे यह दिन
श्रेणी:मार्च