411 REFERENCE · Wikipedia
म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अंग्रेज़ी जून 2026
प्रारूपी सुधारों के लिए। जून 2026
म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलनMunich Security Conference (MSC) MSC_Corporate_Lettering_MSC-Blue_RGB_pdf.png म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन का लोगो MSC संवाद के माध्यम से शांति 1963 एवाल्ड-हाइनरिख फ़ॉन क्लाइस्ट अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन विदेश, सुरक्षा और रक्षा नीति से संबंधित विषयों पर संवाद म्यूनिख, जर्मनी अंग्रेज़ी अध्यक्ष वोल्फगांग इशिंगर मनोनीत अध्यक्ष जेन्स स्टोल्टेनबर्ग https://securityconference.org/en/
अंगूठाकार|म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन 2026, म्यूनिख, 13 फ़रवरी 2026
म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन (अंग्रेज़ी: Munich Security Conference, MSC) 1963 से म्यूनिख में आयोजित होने वाली एक अंतरराष्ट्रीय बैठक है, जिसमें राजनेता, सैन्य तथा आर्थिक क्षेत्र के प्रतिनिधि, गैर-सरकारी संगठनों और सुरक्षा संबंधी विषयों के विशेषज्ञ कूटनीतिक और औपचारिक प्रोटोकॉल से परे खुलकर बातचीत करते हैं। उद्देश्य विदेश, सुरक्षा और रक्षा नीति के वर्तमान मुद्दों पर चर्चा को बढ़ावा देना है। यह अपने प्रकार का विश्व का सबसे बड़ा सम्मेलन माना जाता है। पूर्व में इसे ‘वेहरकुंडेटागुंग’ तथा ‘म्यूनिखर कॉन्फ़रेंज़ फ़्यूर ज़िशरहाइट्सपोलीटिक’ के नाम से भी जाना जाता था। सम्मेलन के स्थल होटल बायेरिशर होफ़ और रोज़वुड म्यूनिख हैं और आयोजक ‘स्टिफ़्टुंग म्यूनिखर ज़िशरहाइट्सकोन्फ़रेंज़ (gemeinnützige) GmbH (गैर-लाभकारी सीमित दायित्व कंपनी)’ है।https://securityconference.org/en/about-us/ About Us - Munich Security Conference securityconference.org en 2026-06-09
इतिहास और कार्य
1963 में ‘अंतरराष्ट्रीय वेहरकुंडे भेंट’ (Internationale Wehrkunde Begegnung) की शुरुआत एवॉल्ड हाइनरिख फ़ॉन क्लाइस्ट ने की। स्टॉफ़ेनबर्ग समूह के इस प्रतिरोध सेनानी का लक्ष्य भविष्य में द्वितीय विश्वयुद्ध जैसे सैन्य संघर्षों को रोकना था। पहली बैठक लगभग 60 प्रतिभागियों तक सीमित थी, जिनमें हेल्मुट श्मिट और हेनरी किसिंजर शामिल थे।
क्लाइस्ट ने 1998 तक सम्मेलन का नेतृत्व किया। उनके बाद राजनैतिक अधिकारी और प्रबंधक हॉर्स्ट टेल्टशिक ने 1998–2008 तक अध्यक्षता संभाली। टेल्टशिक के नेतृत्व में 1999 से सम्मेलन ने राजनीति, सेना और अर्थजगत के प्रतिनिधियों के लिए मध्य और पूर्वी यूरोप के साथ-साथ भारत, जापान और चीन से सहभागिता का मार्ग खोला। आज प्रतिभागी दुनिया भर से आते हैं। https://securityconference.org/en/about-us/history/ History of the Munich Security Conference - Munich Security Conference securityconference.org en 2026-06-09
2008 से 2022 तक सम्मेलन का नेतृत्व पूर्व राजनयिक वोल्फ़गांग इशिंगर ने किया। उन्होंने 2011 में ‘स्टिफ़्टुंग म्यूनिखर ज़िशरहाइट्सकोन्फ़रेंज़ gGmbH’ की स्थापना की और फ़रवरी 2022 में राजदूत क्रिस्टोफ़ होयस्गेन द्वारा पदभार ग्रहण करने तक प्रबंध निदेशक एवं अध्यक्ष रहे। फ़रवरी 2025 में आयोजित सम्मेलन के बाद होयस्गेन की जगह येन्स स्टोल्टेनबर्ग अध्यक्ष बने। स्टोल्टेनबर्ग नॉर्वे के वित्त मंत्री रहने तक पद स्थगित रखेंगे। तब तक उपनियमों के अनुसार वोल्फ़गांग इशिंगर MSC के अध्यक्ष रहेंगे। https://securityconference.org/en/about-us/chairman-team/ Chairman and Team - Munich Security Conference securityconference.org en 2026-06-09 https://www.politico.eu/article/diplomacy-wolfgang-ischinger-munich-security-conference/ In diplomacy, Europe’s most powerful ambassador means business 2022-02-16 POLITICO en-GB 2026-06-09 https://www.diplo.news/en/articles/wechsel-an-der-spitze-der-msc-lasst-noch-auf-sich-warten, Jens Stoltenberg to become head of the Munich Security Conference diplo.news www.diplo.news en 2026-06-09अगस्त 2026 InternetArchiveBot
सम्मेलन का स्वरूप
म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन निजी रूप से आयोजित होता है और कोई आधिकारिक सरकारी आयोजन नहीं है। यह प्रतिभागियों के बीच खुली चर्चा के लिए मंच है और अक्सर गोपनीय पृष्ठभूमि वार्ताओं के लिए भी उपयोग किया जाता है। इसके अतिरिक्त, सम्मेलन के दौरान कई अन्य कार्यक्रम आयोजित होते हैं। दो सौ से अधिक सह-आयोजनों में से कई NGO के साथ मिलकर होते हैं—जैसे ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल, ग्रीनपीस या एमनेस्टी इंटरनेशनल।
2015 से सम्मेलन से पूर्व हर वर्ष ‘म्यूनिख सुरक्षा रिपोर्ट’ (Munich Security Report, MSR) प्रकाशित होता है, जो चर्चा के लिए आधार प्रदान करता है। इसे ‘म्यूनिख सुरक्षा सूचकांक’ (Munich Security Index, MSI) — वैश्विक जोखिम धारणाओं के डेटासेट — से पूरक किया जाता है। https://securityconference.org/en/about-us/history/ History of the Munich Security Conference - Munich Security Conference securityconference.org en 2026-06-09
61वाँ म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन
14–16 फ़रवरी 2025 को आयोजित 61वें MSC में 700 से अधिक अतिथि शामिल हुए। यह पहले से प्रकाशित MSR 2025 के मोटो ‘बहुध्रुवीकरण’ (Multipolarization) के तहत हुआ। मुख्य विचार ‘उभरते अवसरों और खतरे में पड़ी सामूहिकताओं’ के बीच नई व्यवस्था की जाँच से जुड़ा था — ख़ासकर वैश्विक संकटों और खतरों से निपटने के संदर्भ में। विशेष प्रतिक्रिया अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे॰डी॰ वैंस (JD Vance) के भाषण पर देखने को मिली। https://securityconference.org/en/msc-2025/ MSC 2025 - Munich Security Conference securityconference.org en 2026-06-09 https://www.indiatv.in/world/europe/jaishankar-strong-sarcasm-on-western-countries-in-munich-conference-do-what-you-say-2025-02-15-1113529 म्यूनिख सम्मेलन में जयशंकर का पश्चिमी देशों पर तगड़ा कटाक्ष, कहा-"जो कहते हो, वही करो Mishra Dharmendra Hindi India TV 2025-02-15 India TV Hindi hi 2026-06-09
अंगूठाकार|62वें म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में आयोजित टाउनहॉल सत्र „अस्थिरता की विभिन्न डिग्रियाँ: गर्म होती दुनिया में जलवायु सुरक्षा“ को भारत गणराज्य की वित्त एवं कॉर्पोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण संबोधित करती हुईं।
अंगूठाकार|62वें म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में आयोजित सत्र „अनिश्चितता का सामना: अव्यवस्थित विश्व में भारत और जर्मनी“ को भारत गणराज्य के विदेश मंत्री एस. जयशंकर संबोधित करते हुए।
62वाँ म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन
62वाँ MSC 13 से 15 फ़रवरी 2026 तक आयोजित हुआ। इसमें दुनिया भर से 40 से अधिक राष्ट्राध्यक्षों और शासनाध्यक्षों के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों के निर्णयकर्ता शामिल हुए।https://securityconference.org/en/msc-2026/ Munich Security Conference 2026 securityconference.org en 2026-06-09
सम्मेलन का विषय-क्षेत्र अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था की स्थिति, सिद्धांत-आधारित सहयोग तथा दीर्घकालिक गठबंधनों के भविष्य से जुड़े प्रश्नों और दृष्टिकोणों पर केंद्रित था — विशेषकर निजी शक्ति की राजनीति, निराश समाजों, बढ़ते संघर्षों और वैश्विक संकटों की पृष्ठभूमि में। 2026 के MSR-मोटो के संदर्भ में आशा की जाती है कि ‘अंडर डिस्ट्रक्शन (Under Destruction)’ केवल विनाशकारी प्रवृत्तियों का संकेत न दे, बल्कि सुधार और पुनर्निर्माण की दिशा भी दिखाए। https://www.zeebiz.com/hindi/india/s-jaishankar-munich-security-conference-2026-india-strategic-autonomy-energy-policy-248590 अपनी शर्तों पर जिएगा भारत, तेल से लेकर तालमेल तक सिर्फ 'स्वदेशी' फैसला! म्यूनिख में विदेश मंत्री एस जयशंकर की दोटूक Zee Business en 2026-06-09 https://www.amarujala.com/india-news/s-jaishankars-visit-to-munich-indias-interests-discussed-in-meeting-with-g7-foreign-ministers-2026-02-14 म्यूनिख में एस जयशंकर का दौरा: जी7 के विदेश मंत्रियों से मुलाकात में भारत के हितों पर चर्चा Amar Ujala hi 2026-06-09
63वाँ म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन
63वाँ MSC 12 से 14 फ़रवरी 2027 तक आयोजित होगा।https://securityconference.org/en/ Munich Security Conference securityconference.org en 2026-06-09
अन्य कार्यक्रम
मुख्य फ़रवरी सम्मेलन के अलावा MSC ये कार्यक्रम आयोजित करता है:https://securityconference.org/en/events/ Events - Munich Security Conference securityconference.org en 2026-06-09
• Munich Leaders Meetings
• Munich Strategy Retreats
• Roundtables
सम्मान एवं नेटवर्क
MSC द्वारा शुरू किए गए सम्मान और पहलें / कार्यक्रम https://securityconference.org/en/about-us/awards/ Awards - Munich Security Conference securityconference.org en 2026-06-09 https://securityconference.org/en/topics/ Programs securityconference.org en 2026-06-09
• Ewald von Kleist Preis
• John McCain Dissertation Award
• Women Parliamentarians Program
• Munich Young Leaders
प्रकाशन
सुरक्षा नीति से संबंधित प्रकाशन नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं, अक्सर भागीदार संस्थाओं के साथ। केंद्रीय प्रकाशन हैं ‘Munich Security Report (MSR)’ और ‘Munich Security Index (MSI)’ तथा ‘Selected Key Speeches’ शृंखला। इसके अलावा, मौजूदा अवसरों पर रिपोर्टें भी प्रकाशित होती हैं: ‘Munich Security Briefs and Debriefs’, ‘Munich Security Analyses’, ‘Munich Security Opinions’ तथा विशेषांक/पुस्तकें। https://securityconference.org/en/publications/ Publications - Munich Security Conference securityconference.org en 2026-06-09
• Munich Security Report (MSR)
• Munich Security Index (MSI)
Selected Key Speeches
सन्दर्भ