411 REFERENCE · Wikipedia
विसाया भाषाएँ
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
विसाया भाषाएँ बिसाया/बिनिसाया पूर्ण विसाया, मिन्दनाओ का अधिकतर भाग, दक्षिणपश्चिमी लूज़ोन, मिन्दोरो का दक्षिणी कोना Austronesian मलय-पोलेनीशियाई फ़िलिपीनी मध्य फ़िलिपीनी bisa1268 Bisayan Visayan languages map.png विसाया भाषाओं का विस्तार (ऍथ्नोलॉग और फ़िलिपीनी सांख्यिकी प्राधिकरण के सन् २००० निवास व आबादी जनगणना पर आधारित)
सिबुआनो
#007b42 Cebuano
मध्य विसाया
#0a76d1 वराय
#48bede बायबायानोन
#5a93c4 कबालीयन
#0c3d73 हिलिगायनोन
#0c657f कापिसनोन
#81b8e7 रोमब्लोमानोन
#10d1e8 बनातायानोन
#0cb6d5 पोरोहानोन
#062b35 अती
पश्चिम विसाया
#ce1b78 कुयुनोन
#8f3e6e कालुयानोन
#aa1bce अक्लानोन
#610b9e करय-आ
#ea66f2 इनोनहान
#9a0753 रतगनोन
असी
#642c06 असी
दक्षिण विसाया
#c12939 सुरिगाओनोन
#dea711 बुतुआनोन
#de6311 तउसुग
बिसाकोल
#232727 मास्बातेन्यो
#414747 दक्षिणी सोरसोगोन
#000000 मध्य सोरसोगोन
अन्य
#007b42 #b9b9b9 सिबुआनो का द्वितीय भाषा के रूप में विस्तृत प्रयोग
#0c3d73 #b9b9b9 हिलिगायनोन का द्वितीय भाषा के रूप में विस्तृत प्रयोग
विसाया भाषाएँ (Visayan) या बिसाया भाषाएँ (Bisaya) या बिनिसाया भाषाएँ (Binisaya) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश में बोली जाने वाली ऑस्ट्रोनीशियाई भाषा परिवार की मलय-पोलेनीशियाई शाखा की लगभग ३० भाषाओं का एक भाषा परिवार है। यह तगालोग भाषा और बिकोल भाषा से सम्बन्धित हैं और यह तीनों मिलाकर मध्य फ़िलिपीनी भाषाओं का समुदाय बनाती हैं। अधिकतर विसाया भाषाएँ देश के विसाया नामक भाग में बोली जाती हैं लेकिन इसके अलावा वे बिकोल क्षेत्र (विशेषकर मासबाते), लूज़ोन से दक्षिण में स्थित द्वीपों (मसलन रोमब्लोन द्वीपसमूह के द्वीप), मिन्दनाओ के अधिकांश भागों और मिन्दनाओं से दक्षिणपश्चिम में स्थित सुलु द्वीपसमूह में भी बोली जाती हैं। मेट्रो मनिला के कुछ निवासी भी विसाया भाषाएँ बोलते हैं।Hammarström, Harald; Forkel, Robert; Haspelmath, Martin; Bank, Sebastian, eds. (2016). "Bisayan https://web.archive.org/web/20161104142050/http://glottolog.org/resource/languoid/id/bisa1268 4 नवंबर 2016 ". Glottolog 2.7. Jena: Max Planck Institute for the Science of Human History.
सिबुआनो (Cebuano) सर्वाधिक बोली जाने वाली विसाया भाषा है और इसे मध्य विसाया, पूर्वी विसाया के कुछ भागों, पूर्वी नेग्रोस द्वीप क्षेत्र और मिन्दनाओं के अधिकांश भागों में कुल मिलाकर लगभग ३ करोड़ लोगों द्वारा बोला जाता है। इसके बाद हिलिगायनोन भाषा को पश्चिमी विसाया के अधिकांश भाग, नेग्रोस द्वीप क्षेत्र के पश्चिमी भाग और सोकसारजेन में ७० लाख लोगों द्वारा और वराय-वराय को पूर्वी विसाया में ३० लाख लोगों द्वारा बोला जाता है।Zorc, David Paul. The Bisayan Dialects of the Philippines: Subgrouping and Reconstruction. Canberra, Australia: Dept. of Linguistics, Research School of Pacific Studies, Australian National University, 1977.
इन्हें भी देखें
विसाया
हिलिगायनोन भाषा
मलय-पोलेनीशियाई भाषाएँ
सन्दर्भ
श्रेणी:फ़िलिपीन्ज़ की भाषाएँ
श्रेणी:मलय-पोलेनीशियाई भाषाएँ
श्रेणी:फ़िलिपीनी भाषाएँ
*