Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

ओद्रक

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

ओद्रक, प्रसिद्ध शुंगवंश का पाँचवाँ राजा। इसका दूसरा नाम पुराणों में 'आद्रक' भी मिलता है। उसके अनुसार उसने केवल दो वर्ष राज किया। संभवत: इसका एक और नाम 'काशीपुत्र भागभद्र' भी था। इस नाम के साथ ओद्रक का एकीकरण संदेह से खाली नहीं है। तक्षशिला के ग्रीक राजा अंतलिकिद ने दियपुत्र हेलियोदोरस को अपना राजदूत बनाकर मगध भेजा था। वह दूत वैष्णव था और उसने विष्णु के नाम पर बेसनगर (मध्य प्रदेश) में एक स्तंभ खड़ा कराया। उसपर उत्कीर्ण लेख में मगधराज काशीपुत्र भागभद्र का उल्लेख है, जो ओद्रक अथवा भागवत दोनों में से कोई हो सकता है। संभवत: ओद्रक ने 123 ई.पू. के लगभग राज किया। श्रेणी:प्राचीन भारत श्रेणी:भारत के राजा