411 REFERENCE · Wikipedia
ताश का खेल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|right|द कार्ड प्लेयर्स, थियोडूर रोम्बाउट्स द्वारा 17वीं सदी का चित्र।
ताश का खेल अथवा कार्ड गेम (card game) वो खेल है जिसमें ताश के पत्तों को मुख्य उपकरण के रुप में काम में लिया जाता है। इसके लिए सम्भव है कि पारम्परिक ताश के पत्ते काम में लिये जायें या फिर खेल के लिए विशेष रूप से तैयार पत्ते काम में लिये जायें। ताश के अनगितन खेल हैं जिसमें पोकर जैसे खेलों का समूह भी शामिल हैं। पारंपरिक ताश के पत्तों के साथ खेले जाने वाले कुछ खेलों के नियम औपचारिक रूप से मानकीकृत हैं और इन नियमों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगितायें भी आयोजित करवायी जाती हैं। लेकिन अधिकांश खेलों के नियम क्षेत्र, संस्कृति, स्थान और खेलने वालों के लिए भिन्न-भिन्न हो सकते हैं।
पारम्परिक ताश के खेल ताश के पत्तों के एक पैकेट के साथ खेले जाते हैं जो आकार और रूप में समरूप होते हैं। प्रत्येक पत्ते के दो तरफ होती हैं जिनमें एक सामने वाला और दूसरा पिछे वाला भाग होता है। सामान्यतः पत्ते का पिछला हिस्सा अलग-अगल नहीं पहचाना जा सकता। सभी पत्तों के सामने वाले हिस्से अद्वितीय अर्थात् सभी अलग-अलग होते हैं अथवा वो प्रतियाँ भी हो सकती हैं। पत्तों की संरचना प्रत्येक खिलाड़ी को ज्ञात होती है। कुछ स्थितियों में ताश के पत्तों को किसी एक पैकेट अथवा एक समूह में पुथला जाता है। आधुनिक ताश के खेलों में आमतौर पर अलग से पत्ते निर्धारित किये जाते हैं जिनमें अक्सर बहुत सारे पत्ते होते हैं। इनमें संख्या अथवा पत्ते की शक्ति के रूप में उन्हें परिभाषित किया जाता है। इस प्रकार के खेल को आमतौर पर बोर्ड गेम रुचि के रूप में माना जाता है।
ताश के पत्तों का उपयोग करने वाले खेल इस तथ्य का फायदा उठाते हैं कि पत्ते केवल एक तरफ से ही व्यक्तिगत रूप से पहचाने जा सकते हैं, ताकि प्रत्येक खिलाड़ी केवल अपने पास उपलब्ध पत्तों को ही जान सके और किसी अन्य के पास मौजूद पत्ते को नहीं जान सके। इस कारण से ताश के खेल को अक्सर "अपूर्ण जानकारी" के खेल के रूप में वर्णित किया जाता है। अर्थात् यह पूर्ण जानकारी वाले खेल से अलग है जहाँ वर्तमान स्थिति पूरे खेल के दौरान सभी खिलाड़ियों को पूरी तरह से दिखाई देती है।Card Game एनसाइक्लोपीडिया ब्रिटानिका https://www.britannica.com/topic/card-game 30 सितम्बर 2013 डेविड पारलेट 13 सितम्बर 2018 13 सितम्बर 2018 https://web.archive.org/web/20180913185925/https://www.britannica.com/topic/card-game live कई खेल जिन्हें आम तौर पर ताश के खेल के परिवार में नहीं रखा जाता है, वास्तव में अपने खेल के कुछ पहलू के लिए पत्तों का उपयोग करते हैं।
सन्दर्भ
श्रेणी:मानसिक योग्यता के खेल