Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

डियर कॉमरेड

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

डियर कॉमरेड Dear Comrade.jpg फ़िल्म का पोस्टर भरत कम्माविजय देवरकोंडा संग किसिंग सीन के बाद ऐसी हो गई थी रश्मिका मंदाना की हालत, ट्रोलिंग पर बोलीं- रोती रहती थीं https://www.amarujala.com/photo-gallery/entertainment/bollywood/goodbye-rashmika-mandanna-recall-painful-trolling-over-a-kissing-scene-with-vijay-deverakonda-in-dear-comrade?pageId=3 20 जून 2023 अमर उजाला hi नवीन येरनेनीवाई. रवि शंकरमोहन चेरुकुरीयश रंगिनेनी विजय देवरकोंडारश्मिका मंदानाश्रुति रामचंद्रन जस्टिन प्रभाकरन सुजीत सारंग श्रीजीत सारंग मिथ्री मूवी मेकर्स बिग बेन सिनेमा y 2019 07 26 'अर्जुन रेड्डी' की फिल्म 'डियर कॉमरेड' के बारे में 5 बातें, लिप-लॉक सीन की वजह से साई पल्लवी ने छोड़ी थी फिल्म https://www.amarujala.com/photo-gallery/entertainment/bollywood/5-things-you-should-know-about-vijay-deverakonda-film-dear-comrade 20 जून 2023 अमर उजाला hi 170 मिनटHooli Shekhar H. Dear Comrade movie review and rating: Audience fall in love with Vijay-Rashmika's chemistry again after GG https://www.ibtimes.co.in/dear-comrade-movie-review-rating-by-audience-live-updates-802353 28 July 2019 International Business Times, India Edition 26 July 2019 en भारत तेलुगू डियर कॉमरेड वर्ष 2019 की भारतीय तेलुगू फ़िल्म है। इसे भरत कम्मा ने लिखा और निर्देशित किया है। इसे मिथ्री मूवी मेकर्स और बिग बेन सिनेमाज ने निर्मित किया है। फ़िल्म में विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना और श्रुति रामचंद्रन हैं।हिंदी डब में देखें साउथ की ये 10 सुपरहिट फिल्में https://www.bollywoodlife.com/hi/webstories/news-gossip/top-10-south-movies-hindi-dubbed-2391910/ 20 जून 2023 bollywoodlife.com 5 अप्रैल 2023 hi फ़िल्म का मुख्य फिल्मांकन अगस्त 2018 में शुरू हुआ। फ़िल्म को 26 जुलाई 2019 को तेलुगू में जारी किया गया था। मलयालम, कन्नड़ और तमिल के डब संस्करण भी बाद में जारी हुए थे। जारी होने पर फ़िल्म को समीक्षकों से सकारात्मक समीक्षा मिली और फ़िल्म सुपरहिट रही।विजय देवरकोंडा से डेटिंग रयूमर्स पर रश्मिका मंदाना ने कहा क्यूट रिलेशनशिप पर किया ये खुलासा https://www.jagran.com/entertainment/bollywood-rashmika-mandanna-opens-up-on-dating-with-vijay-devarakonda-calls-rumours-cute-23110034.html 20 जून 2023 दैनिक जागरण hi कहानी सारांश फिल्म बॉबी (विजय देवरकोंडा) के साथ शुरू होती है जो यह मानने को तैयार नहीं है कि उसकी प्रेमिका लिली अब उसे अपने जीवन में नहीं चाहती। कहानी अब पीछे जाती है, जहां बॉबी काकीनाडा के एक कॉलेज में वामपंथी छात्र संघ का नेता है। वह एक स्थानीय राजनेता, बुल्लिया के भाई से लड़ता है। इस पर वह अपने दोस्तों के साथ हवालात में एक रात भी गुजारता है। लौटते समय, वह लिली (रश्मिका मंदाना) से मिलता है। वह घर लौटता है और उसे पता चलता है कि लिली, वास्तव में, उसकी बचपन की दोस्त, (उसके पड़ोसी की बेटी जया की कज़िन बहन) थी। बाद में बॉबी को पता चलता है कि लिली वास्तव में एक राज्य स्तर की क्रिकेट खिलाड़ी है। वह उससे पूरी तरह प्रभावित हो जाता है और धीरे-धीरे उसके प्यार में पड़ने लगता है। जीत का जश्न मनाने की छोटी सी पार्टी के दौरान, लिली बॉबी को गरमागरम बहस में पड़ते हुए देखती है। उसके मना करने के बावजूद बॉबी हाथापाई में उलझ जाता है। वह उसे यह बताती है कि उसका एक भाई था जिसने कुछ साल पहले कॉलेज कैंपस में हुई झड़प में अपनी जान गंवा दी थी और बॉबी के कैंपस के झगड़े ने उन दर्दनाक यादों को वापस ला दिया है। जया की शादी के दौरान बॉबी ने लिली से अपने प्यार का इज़हार किया। लेकिन वह उसे बताती है कि वह अलग-अलग ज़िन्दगी जी रहे हैं और जैसे ही वह चली जाएगी वह शायद उसे भूल जाएगा। उसके जाने के बाद, बॉबी पूरी रात सफर कर हैदराबाद जाता है और उसे बताता है कि वह उसकी जीवन यात्रा में उसका साथी बनना चाहता है। यह स्वीकार करते हुए कि वह भी उसके बारे में बहुत कुछ सोचती रही है, वह मान जाती है। लेकिन लिली बॉबी को बताती है कि कैसे उसकी अत्यधिक आक्रामकता के कारण वह उससे डरती है। लेकिन वह इसे एक मामूली मुद्दा कहता है और अपने को सुधारने के लिए सहमत हो जाता है। उनका प्रेम-प्रसंग जोशपूर्ण तरीके से आगे बढ़ता है। एक दिन बॉबी बुल्लिया के भाई के गिरोह के साथ फिर से लड़ाई में शामिल हो जाता है और अनजाने में बुल्लिया के भाई की दुर्घटना का कारण बनता है। वह कोमा में चला जाता है। बुल्लिया नाराज हो जाता है और अपने आदमियों को बॉबी को मारने के लिए कहता है। वह बुल्लिया के आदमियों द्वारा गंभीर रूप से घायल हो जाता है। जब वह अस्पताल में उठता है, तो लिली उसे अपनी हिंसक प्रवृत्ति को छोड़ने की विनती करने लगती है। बॉबी इस मांग पर अपना आपा खो देता है क्योंकि उसे लगता है कि कोई भी उसकी बातों को सुनने को तैयार नहीं है और लिली को भगा देता है। बॉबी को बाद में अपनी गलती का एहसास होता है और वह लिली के पास पहुंचने की कोशिश करता है। लेकिन वह उससे कहती है कि वह उसे अब और परेशान न करें और अपने करियर पर ध्यान दें। फिर वह अपने दादाजी की सलाह पर यात्रा करने के लिए घर छोड़ देता है। उसके घर छोड़ने के तीन साल बाद, वह एक डॉक्टर से मिलने हैदराबाद जाता है और उसे जया और उसके पति दिखता है। तभी बॉबी को पता चलता है कि नेशनल सिलेक्शन के दिन लिली का एक्सीडेंट हो गया था। वह उसे अस्पताल से बाहर ले जाता है और उसे शारीरिक और भावनात्मक रूप से ठीक करने के लिए केरल की सड़क यात्रा पर ले जाता है। उसका पैर ठीक हो जाता है और वह धीरे-धीरे अपने पूर्व हंसमुख स्वभाव में वापस आती दिखाई देती है। वह उसे वापस उसके घर छोड़ देता है। डॉक्टर उसे चेतावनी देते हैं कि वह बाहर से खुश दिख सकती है, लेकिन उसके अंदर दर्द छिपा है। फिर वह बॉबी से उससे शादी करने के लिए कहती है। लेकिन बॉबी का कहना है कि उनकी शादी की कोई जल्दी नहीं है। आश्चर्य के साथ लिली खुलासा करती है कि उसने क्रिकेट छोड़ दिया है। वह बॉबी पर गुस्सा करती है कि वह लगातार उसे अपने क्रिकेट जीवन में वापस जाने के लिए मजबूर करता है और चला जाता है। लिली महसूस करती है कि बॉबी उस भावुक प्यार को भूल गया है जो उसने एक बार उसके लिए किया था। उसी समय, बॉबी को आश्चर्य होने लगता है कि लिली का क्रिकेट के प्रति जुनून अचानक से क्यों खो गया है। मुख्य कलाकार विजय देवरकोंडा — बॉबी रश्मिका मंदाना — लिली श्रुति रामचंद्रन — जया, लिली की कज़िन बहन राज अर्जुन — रमेश राव सुहास — मार्टिन विकास — रघु दिव्या श्रीपदा — अनीता, रघु की प्रेमिका चारुहासन — बॉबी के दादा आनंद — बॉबी के पिता कल्याणी नटराजन — बॉबी की मां प्रत्यूषा जोनलगड्डा — रुबीना के रूप में तुलसी — जया की मां संजय स्वरूप — लिली के पिता अश्रिता वेमुगंती — लिली की मां श्रीकांत अयंगर — पुलिस अधिकारी सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ tt8388508 श्रेणी:तेलुगू फ़िल्में