411 REFERENCE · Wikipedia
कैप्रा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|कैप्रा वंश की बकरियाँ
कैप्रा स्तनधारियों का एक वंश है, इसमें आमतौर पर बकरियाँ शामिल हैं। इस वंश में लगभग दस प्रजातियाँ पाई जाती हैं, जिनमें मारखोर और कई अन्य प्रकार की आइबेक्स (पहाड़ी बकरियाँ) शामिल हैं। कैप्रा वास्तव में बीजार आइबेक्स नामक जंगली बकरी की ही एक पालतू किस्म है। पुरातात्त्विक साक्ष्यों के अनुसार ये बकरियाँ मानव द्वारा पालतू बनाए गए सबसे पुराने पशुओं में से एक हैं और इनका सबसे प्रारंभिक पालतूकरण लगभग 10,000 वर्ष पहले ईरान में हुआ था।The Initial Domestication of Goats (Capra hircus) in the Zagros Mountains 10,000 Years Ago https://www.science.org/doi/10.1126/science.287.5461.2254 Science 2000Sci...287.2254Z Zeder Melinda A. Hesse Brian 2000 287 5461 2254–7 10.1126/science.287.5461.2254 10731145 June 30, 2022 July 7, 2022 https://web.archive.org/web/20220707013603/https://www.science.org/doi/10.1126/science.287.5461.2254 live subscription
इस वंश की जंगली बकरियाँ पहाड़ी इलाकों में पाई जाती हैं। ये बहुत फुर्तीली और मज़बूत होती हैं और खड़े चट्टानों पर आसानी से चढ़ सकती हैं, साथ ही कम पेड़-पौधों वाले क्षेत्रों में भी जीवित रह सकती हैं। इस वंश की बकरियों को भेड़ों से अलग माना जा सकता है क्योंकि इन बकरियों के पैरों के पास, जांघों में और आँखों के आगे गंध ग्रंथियाँ होती हैं, जबकि भेड़ों में चेहरे पर ऐसी ग्रंथियाँ नहीं पायी जाती है। इन बकरियों में कुछ के पास दाढ़ी होती है और उनके आगे के पैरों के घुटनों पर बिना बालों वाले कठोर हिस्से पाए जाते हैं। Parrini, F. 2009 Capra ibex (Artiodactyla: Bovidae) Mammalian Species 830 1–12 10.1644/830.1 etal free
कभी-कभी कैप्रा वंश में ओविस प्रजाति की भेड़ों और एमोट्रैगस यानी बार्बरी प्रजाति की भेड़ों को भी शामिल किया गया है। हालांकि इस छोटे से वंश में कुछ वैज्ञानिक केवल दो प्रजातियों को मानते हैं—
एक मारखोर और दूसरी बाकी सभी बकरियों को मिलाकर एक ही प्रजाति के रूप में।Ansell, W. F. H. 1972. Order Artiodactyla. Part 15. Pp. 1–84, in The mammals of Africa: An identification manual (J. Meester and H. W. Setzer, eds.) [issued 2 May 1972]. Smithsonian Institution Press, Washington, D.C., not continuously paginated. (quoted in 14200767)Haltenorth, T. 1963. Klassifikation der Säugetiere: Artiodactyla I. Handbuch der Zoologie, 8(32):1–167 (quoted in 14200767)10.1016/j.ympev.2006.04.002 Evolutionary history of the genus Capra (Mammalia, Artiodactyla): Discordance between mitochondrial DNA and Y-chromosome phylogenies https://archive.org/details/molecular-phylogenetics-and-evolution_2006_40_3/page/739 2006 Pidancier Nathalie Jordan Steve Luikart Gordon Taberlet Pierre Molecular Phylogenetics and Evolution 40 3 739–749 16757184 2006MolPE..40..739P
सन्दर्भ
श्रेणी:बकरियाँ
श्रेणी:प्रजातियाँ