411 REFERENCE · Wikipedia
दस्तक (1996 फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
दस्तक दस्तक1.jpg दस्तक का पोस्टर मुकेश भट्ट महेश भट्ट राजेश रोशन विक्रम भट्ट सुष्मिता सेन, मुकुल देव, शरद कपूर y 1996 11 29 भारत हिन्दी
दस्तक 1996 में बनी हिन्दी भाषा की नाट्य फिल्म है। इसका निर्देशन महेश भट्ट ने किया और अपनी पहली फिल्म में सुष्मिता सेन प्रमुख भूमिका में हैं। सहायक कलाकर में मुकुल देव और खलनायक के किरदार में शरद कपूर हैं जिनकी भी ये पहली फिल्म रही। फिल्म तो बुरी तरह पिटी थी लेकिन इसका एक गीत "जादू भरी आँखों" लोकप्रिय रहा।
संक्षेप
दस्तक, मानसिक रूप से अस्थिर लेकिन प्रभावशाली व्यक्ति (शरद कपूर) और मिस यूनिवर्स (सुष्मिता सेन) के लिए उसके जुनून की कहानी है। शरद का सुष्मिता के लिये जुनून इतना है कि वह उसे पाने के लिए उसके नजदीकी और प्रियजनों को मारना शुरू कर देता है। आखिरकार, वह सुष्मिता का अपहरण कर लेता है और उसे सेशेल्स में एक दूर पृथक द्वीप पर ले जाता है। वहाँ, वह उसके जीवन को दुखी करता है। सुष्मिता इस नरक से बाहर निकलने के लिए हर तरीके की कोशिश करती है।
लेकिन आखिरकार, सब कुछ बिखर जाता है। सुष्मिता शरद को सुधारने की कोशिश करती है कि उसे शारीरिक और मानसिक दर्द (जो कि उसने अपने बचपन में सहे) को अन्य लोगों पर डालने के बजाय अपनी समस्याओं का सामना करना चाहिए। लेकिन शरद अपने तरीकों और सोच को बदलने से इंकार कर देता है। अंत में, वह सुष्मिता को मारने की कोशिश करता है क्योंकि वह उससे प्यार नहीं करती। फिर सुष्मिता ने आत्मरक्षा में शरद को मार दे देती है। वह एक स्व-सहायता पुस्तक लिखती है और इसे शरद जैसे लोगों को समर्पित करती है।
मुख्य कलाकार
सुष्मिता सेन - मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन
मुकुल देव - ए सी पी रोहित मल्होत्रा
शरद कपूर - शरद सूले
भावना दत्ता - नीना
विश्वजीत प्रधान - इंस्पेक्टर
टीकू तलसानिया - प्रोफेसर फिलिप
मनोज बाजपेयी - इंस्पेक्टर अविनाश
सुनील धवन
दया शंकर पांडे
अनुपम श्याम
संगीत
गीत गायक जावेद अख्तर राजेश रोशन पिया पिया हेमा सरदेसाई 5:55 तुम्हें कैसे मैं बताऊँ अभिजीत 4:10 जादू भरी आँखों वाली सुनो उदित नारायण 5:06 मिलने से पहले उदित नारायण, कविता कृष्णमूर्ति 5:11 तुम्हें कैसे मैं बताऊँ अभिजीत 5:22 II शीशे से बनी एक लड़की कुमार सानु 5:48 पल बीत गया ये तो कुमार सानु, अलका याज्ञिक 5:54
बाहरी कड़ियाँ
0116035 दस्तक
श्रेणी:1996 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:राजेश रोशन द्वारा संगीतबद्ध फिल्में