411 REFERENCE · Wikipedia
शान्तिनिकेतन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
नगर Poush_Mela_Bazaar_2012.jpg शान्तिनिकेतन का वार्षिक पूष मेला India West Bengal left 23.68 N 87.68 E inline,title ਦੇਸ਼ ਭਾਰਤ राज्य पश्चिम बंगाल जिला बीरभूम Metric 58 auto भाषाएँ +5:30 लोकसभा क्षेत्र बोलपुर [विधान सभा विधानसभा]] क्षेत्र बोलपुर visva-bharati.ac.in/
शान्तिनिकेतन (শান্তিনিকেতন) भारत के पश्चिम बंगाल प्रदेश में बीरभूम जनपद के अंतर्गत बोलपुर के समीप छोटा-सा शहर है। यह कोलकाता से लगभग १०० कि॰मी॰ उत्तर की ओर स्थित है। नोबेल पुरस्कार विजयी कवि रवीन्द्रनाथ टैगोर द्बारा विश्व-भारती विश्वविद्यालय की स्थापना के कारण यह नगर प्रसिद्ध हो गया। यह स्थान पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है क्योंकि टैगोर ने यहाँ कई कालजयी साहित्यिक कृतियों का सृजन किया। उनका घर ऐतिहासिक महत्व की इमारत है।
रवीन्द्रनाथ के पिता देवेंद्रनाथ टैगोर ने वर्ष १८६३ में सात एकड़ जमीन पर एक आश्रम की स्थापना की थी। वहीं आज विश्वभारती है। रवीन्द्रनाथ ने १९०१ में सिर्फ पांच छात्रों को लेकर यहां एक स्कूल खोला। इन ५ लोगों में उनका अपना पुत्र भी उपस्थित था। १९२१ में राष्ट्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा पाने वाले विश्वभारती में इस समय लगभग छह सहस्र छात्र पढ़ते हैं। इसी के इर्द-गिर्द शांतिनिकेतन बसा था।
श्रेणी:पश्चिम बंगाल के शहर