411 REFERENCE · Wikipedia
री-भोई जिला
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
री भोइ जिला री-भोइ मेघालय Ri-Bhoi in Meghalaya (India).svg नोंगपोह 2379 १,९२,७९५ २००१ 79 ५१% ७ एन.एच-४० http://ribhoi.gov.in/
री भोई (IPA: ˌrɪ ˈbɔɪ) भारत के पूर्वोत्तर राज्य मेघालय का एक प्रशासनिक जिला है। इसका जिला मुख्यालय नोंगपोह में स्थित है। इस जिले के अन्तर्गत २३७८ वर्ग किमी भू क्षेत्र आता है जिसमें वर्ष २००१ की भारतीय जनगणना के अनुसार १,९२,७९५ जनसंख्या का निवास है। इसी जनगणानुसार यह दक्षिण गारो हिल्स के बाद मेघालय के ७ में से दूसरा न्यूनतम जनसंख्या वाला जिला है।http://www.census2011.co.in/district.php जिला जनगणना २०११ २०११ Census2011.co.in अंग्रेजी https://web.archive.org/web/20110611224943/http://www.census2011.co.in/district.php 11 जून 2011 ३० सितम्बर २०११ live
इतिहास
इस जिले को ४ जून १९९२ को उपमण्डलीय स्तर से पूर्ण अधिकृत जिले का स्तर मिला था। यह नया जिला पूर्वी खासी हिल्स में से काट कर निकाला गया था।
भूगोल
जिले की स्थिति 90°55’15 से 91°16’ अक्षांश एवं 25°40’ से 25°21’ रेखांश के बीच है।उत्तर दिशा में यह असम के कामरूप जिले एवं पूर्व दिशा में जैन्तिया पर्वत तथा कार्बी आंगलोंग से घिरा हुआ है। पश्चिम दिशा में पश्चिम खासी हिल्स जिले से घिरा हुआ है। यहां तीन सी एवं आरडी हैं एवं पाथर्खमाह में एक प्रशासनिक इकाई है। यहां ग्रामों की संख्या ५६१ है तथा जिले का विस्तार २,४४८ वर्ग किमी है।
जिले का मुख्यालय नोंगपोह में है जो राज्य की राजधानी शिलांग से ५३ किमी की दूरी पर एवं गुवाहाटी से ५३ किमी दूर स्थित है। जिले की भूमि सतह मुख्यतः ऊबड़ खाबड और अनियमित है जिसमें पहाडियों की शृंखला हैं और उत्तर की ओर ये धीरे धीरे झुकती चली जाती हैं तथा अन्ततः ब्रह्मपुत्र नदी से मिल जाती हैं। इस क्षेत्र की मुख्य नदियां छोटी हैं जिनमें से प्रमुख हैं उम्ट्रेय, उमसियांग, उमरान एवं उमियम नदियां। यहां की स्थानीय भाषा में उम का अर्थ जल या पानी होता है, अतः सभी नदियों के नाम के आगे उम लगा हुआ है।
वन्य जीवन
१९८१ में री-भोइ जिले में नोंगखाइलेम वन्य जीवन अभयारण्य घोषित किया गया, जिसका विस्तार 29 km2 mi2 on 1 क्षेत्रफ़ल में है।http://oldwww.wii.gov.in/envis/envis_pa_network/index.htm संरक्षित क्षेत्र: मेघालय [Protected areas: Meghalaya] वन एवं पर्यावरण मंत्रालय (भारत) https://web.archive.org/web/20110823163836/http://oldwww.wii.gov.in/envis/envis_pa_network/index.htm २३ अगस्त २०११ dead २५ सितम्बर २०११
अर्थ व्यवस्था
वर्ष २००६ में पंचायती राज मन्त्रालय ने री-भोइ को देश के २५० अति पिछडे जिलों (कुल ६४० में से) में घोषित किया। वर्तमान में यह पिछडे क्षेत्र अनुदान निधि कार्यक्रम (बीआरजीएफ़) से अनुदान ले रहे मेघालय के तीन जिलों में से एक है।http://www.nird.org.in/brgf/doc/brgf_BackgroundNote.pdf पिछडे क्षेत्र अनुदान निधि कार्यक्रम पर एक टिप्पणी '[A Note on the Backward Regions Grant Fund Programme]' पञ्चायती राज मन्त्रालय ८ सितंबर २००९ राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्थान (एनआईआरडी एवं पीआर) https://web.archive.org/web/20120405033402/http://www.nird.org.in/brgf/doc/brgf_BackgroundNote.pdf ५ अप्रैल, २०१२ dead २७ सितंबर, २०११
प्रशासन
प्रशासनिक खण्ड
री-भोई जिले को तीन खण्डों में बांटा गया है।भारतीय रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त, भारत, नई दिल्ली, गृह मंत्रालय, भारत सरकार मेघालय प्रशासनिक प्रभाग http://censusindia.gov.in/2011census/maps/administrative_maps/MEGHALAYA.pdf अंग्रेजी पीडीएफ़ २०११ २९ सितंबर २०११ https://web.archive.org/web/20111026032805/http://censusindia.gov.in/2011census/maps/administrative_maps/MEGHALAYA.pdf 26 अक्तूबर 2011 live
नाम मुख्यालय जनसंख्या स्थान जिरांग वाह्सीनोन 120px|center उमलिंग नोंगपोह 120px|center उम्स्निंग उम्स्निंग 120px|center
परिवहन
क्षेत्र अभी भी परिवहन सुविधाओ के मामले में कृपण ही है। जोराबात से आरम्भ हुआ राष्ट्रीय राजमार्ग ३७ इस जिले से गुजरता हुआ शिलांग शहर को जाता है।
जनसांख्यिकी
जनगणना
री-भोइ जिले की अधिकांश जनसंख्या खासी लोगों की ही है और ये यहां की कुल जनसंख्या का ८५% भाग हैं। इनके अलावा यहां अन्य लोग भी हैं जैसे लगभग ९% नेपाली, ४ % बिहारी, १% मुस्लिम एवं १% अन्य जनजाति के लोग हैं। २०११ की जनगणना के अनुसार री-भोइ जिले की कुल जनसंख्या २,५८,३८० है, जो मोटे मोटे रूप में वनुआतु की जनसंख्या के बराबर है।https://www.cia.gov/library/publications/the-world-factbook/rankorder/2119rank.html देशों की तुलना: जनसंख्या '[Country Comparison:Population]' सं.ऱाज्य डायरेक्टोरेट आफ़ इण्टेलिजेन्स https://web.archive.org/web/20110927165947/https://www.cia.gov/library/publications/the-world-factbook/rankorder/2119rank.html 27 सितंबर 2011 १ अक्तूबर २०११ वनुआटु २२४,५६४ जुलाई २०११ अनुमान live इस प्रकार यह भारत ६४० जिलों में ५८०वें स्तर पर आता है। जिले का जनसंख्या घनत्व 109 PD/sqkm PD/sqmi का है। २००१-२०११ के दशक में जनसंख्या विकास दर ३४.०२% रही। इस जनसंख्या का लिंगानुपात ९५१ स्त्रियां प्रति १००० पुरुष है, एवं साक्षरता दर ७७.२२% है।
भाषाएं
री-भोई में बोली जाने वाली मुख्य भाषा करेव है जो यहां के स्थानीय लोगों द्वारा ही बोली जाती है। अन्य लोगों द्वारा इसे भोई भाषा के नाम से भी जाना जाता है। जिले में प्रयोग होने वाली अन्य भाषाओ में अमरी - एक तिब्बती-बर्मी भाषा भी है जो १,२५,००० लोगों द्वारा बोली जाने वाली कर्बी भाषा से तथा ११,४३८ की जनसंख्या द्वारा बोली जाने वाली तीवा (लालुंग) भाषा से सम्बन्धित है । तीवा(लालुंग) लोग मूल असमिया तीवा जाति समुदाय से होते हैं।एम पाउल ल्युविस एथ्नोलॉग: विश्व की भाषाएं [Ethnologue: Languages of the World] अमरी कार्बी: भारत की एक भाषा [Amri Karbi: A language of India] http://www.ethnologue.com/show_language.asp?code=ajz २८ सितम्बर, २०११ १६वां २००९ एसाईएल इण्टरनेश्नल डैल्लास, टेक्सास अंग्रेजी https://web.archive.org/web/20121013173111/http://www.ethnologue.com/show_language.asp?code=ajz 13 अक्तूबर 2012 live
सन्दर्भ
इन्हें भी देखें
नोंगखाइलेम वन्य जीवन अभयारण्य
बाहरी सूत्र
री-भोई जिला : आधिकारिक जालस्थल
री-भोई जिला मरिगांव जिला, असम कार्बी आंगलोंग जिला, असम जैन्तिया हिल्स पूर्वी खासी हिल्स पश्चिम खासी हिल्स दारांग जिला, असम
25 54 N 91 53 E type:adm3rd_source:itwiki title
श्रेणी:१९९२ की भारतीय स्थापनाएं
*
श्रेणी:भारत के स्वायत्त क्षेत्र
श्रेणी:मेघालय के जिले