Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कलात

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

फ़रवरी 2017 कलात Qalat नगर File:Gate of Kelat.jpg 300px कलात नगर की बाहरी दीवार Pakistan Location in Pakistan inline,title PK Country पाकिस्तान Region Balochistan District Kalat City Mayor Commissioner Deputy Commissioner 29.030 N 66.589 E 2007 PKT +5 +92844 कलात (उर्दू: قلات‎), बलोची: Kalát,قلات) पाकिस्तान के बलुचिस्तान प्रान्त के कलात जिले में स्थित एक ऐतिहासिक नगर एवं मुख्यालय है। इस नगर पर अंग्रेजों ने १९३९ ई. में अपना अधिकार जमाया था। यह पहले ब्रिटिश भारत का और इसके उपरान्त पाकिस्तान का एक स्वतंत्र राज्य था, जो १२ अप्रैल, १९५२ ई. से बलूचिस्तान के अन्य स्वतंत्र राज्य, लास बेला, खुरान और मकरान के साथ पाकिस्तान में सम्मिलित कर लिया गया। १९४७ ई. में पाकिस्तान के निर्माण के उपरान्त भी कलात एक स्वतंत्र राज्य था और बलूचिस्तान के उपर्युक्त तीनों स्वतंत्र राज्यों पर भी सामान्यत: कलात का ख़ान ही राज्य करता था। पाकिस्तान में सम्मिलित होने पर एक आज्ञा द्वारा पाकिस्तान सरकार ने कलात के वर्तमान खान को, अपने अंतिम समय तक के लिए, उपर्युक्त राज्यों के अध्यक्ष पद पर रहने की स्वीकृति दे दी है। उसके बाद अध्यक्ष का चुनाव शासकों की एक सभा द्वारा हुआ करेगा। कलात है जो क्वेटा से १३५ किमी दक्षिण में समुद्रतल से ६,७८० फुट की ऊँचाई पर स्थित है। यह नगर दीवारों से घिरा है, परंतु अब इनके बाहर भी आबादी का विस्तार हो गया है। कलात के खान का राजभवन एक दर्शनीय गढ़ के भीतर स्थित है, परंतु नगर के अधिकांश गृह मिट्टी द्वारा निर्मित हैं। उपर्युक्त गढ़ के चारों ओर स्थित घाटियाँ घनी बसी हैं जिनमें ऊँचाई की अधिकता तथा तापक्रम की विषमता होते हुए भी खेती खूब होती है। यह नगर कुज़दर, गंडावा, नुश्की, क्वेटा और अन्य नगरों को जानेवाले यात्रीमार्गो का केंद्र है। श्रेणी:पाकिस्तान के शहर श्रेणी:बलोचिस्तान, पाकिस्तान के आबाद स्थान श्रेणी:कलात ज़िला