Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सुलभ समाचार

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सुलभ समाचारসুলভ সমাচার साप्ताहिक १८७० उमनाथ गुप्ता बंगाली भाषा कलकत्ता, बंगाल, ब्रिटिश भारत ८,००० कोई नहीं सुलभ समाचार, कोलकाता से प्रकाशित एक बांग्ला साप्ताहिक पत्र था। यह १९वीं शताब्दी के बंगाल की पत्रकारिता का अग्रदूत था। इसका प्रकाशन कोलकाता से १६ नवम्बर १८७० से शुरू हुआ। इसे केशव चन्द्र सेन ने शुरू किया था। इतिहास केशव चन्द्र सेन ने १६ नवम्बर १८७० में कोलकाता से इस समाचार पत्र का प्रकाशन शुरू किया। इसका मूल्य मात्र एक पैसा रखा गया था, जिससे गरीब लोग या बहुत कम पैसे खर्च करने वाले भी इसे खरीद सकें। वर्ष १९१२ में यह समाचार पत्र इंडियन मिर्र प्रेस से निकलने लगा था।विजयदत्त श्रीधर भारतीय पत्रकारिता कोश: 1780-1900 - पृष्ठ 195 2008 वाणी प्रकाशन 8181437497 https://books.google.co.in/books?isbn=8181437497 शुरुआत में इसकी १,००० प्रति निकाली गई, जो दो सप्ताह में ही बढ़ कर ५,००० हो गई और एक महीने में ८,००० तक पहुँच गई। इसे मुख्यतः आम आदमी ही पढ़ा करते थे, जो हाल ही में होने वाले या हो चुके घटनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए इसे पढ़ते थे। इन्हें भी देखें तत्वबोधिनी पत्रिका सन्दर्भ श्रेणी:बंगाल का नवजागरण