Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कोमोरोस

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb कोमोरोस हिन्द महासागर में अफ़्रीका के पूर्वी छोर पर उत्तरी मैडागास्कर और उत्तर-पूर्व मोज़ाम्बिक के बीच स्थित एक द्वीपीय देश है। यह अफ़्रीका महाद्वीप में क्षेत्रफल की दृष्टि तीसरा सबसे छोटा और जनसंख्या की दृष्टि से छठा सबसे छोटा देश है लेकिन यहाँ जनसंख्या घनत्व बहुत अधिक है। अरब जगत से सम्बन्ध रखने वाले कोमोरोस देश का नाम अरबी भाषा के शब्द क्वामार (चान्द) से निकला है। चार बड़े और अन्य छोटे द्वीपों वाला यह देश पर्यावरण की विविधता के कारण दुनिया में अलग ही स्थान रखता है। मुद्रा - कोमोरियन फ्रैंक इतिहास कोमोरोस का इतिहास यह ६ जुलाई, १९७५ को फ्राँस से स्वतन्त्र हुआ था। जनसांख्यिकी कोमोरोस की कुल जनसंख्या ७,९८,०० (२००५) है। कुल जनसंख्या घनत्व २७५ प्रति वर्ग किमी है। भाषाएँ कोमोरोस में तीन आधिकारिक भाषाएँ है: शिकोमोरी, अरबी और फ़्राँसीसी। धर्म इस्लाम धर्म यहाँ का प्रमुख धर्म है और सुन्नी मुसलमान यहाँ की कुल जनसंख्या का ९८% हैं। समूचे कोमोरोस में अरब संस्कृति समाहित है लेकिन फ्राँस से आए अप्रवासियों में ईसाई धर्म प्रमुख है जिनमें मुख्यतः रोमन कैथलिक हैं। स्वास्थ्य यहाँ प्रति १,००,००० व्यक्तियों पर १५ चिकित्सक हैं। प्रजनन दर २००४ में ४.७ प्रति वयस्क महिला थी। जन्म के समय जीवन प्रत्याशा महिलाओं के लिए ६७ वर्ष और पुरुषों के लिए ६२ वर्ष है। सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ कोमोरोस के राष्ट्रिपति का आधिकारिक जालस्थल श्रेणी:अफ़्रीका के देश श्रेणी:कोमोरोस श्रेणी:अरब लीग के देश श्रेणी:हिन्द महासागर के द्वीप श्रेणी:हिन्द महासागर के द्वीपसमूह