411 REFERENCE · Wikipedia
काला तीतर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
काला तीतर LC IUCN3.1 BirdLife International 100600146 Francolinus francolinus 2012 8 May 2013 Francolinus francolinus qtl1.jpg काला तीतर Kala titar.ogg काले तीतर का गान जंतु रज्जुकी पक्षी (Aves) गैलीफोर्मीस (Galliformes) फेसियेनिडाए (Phasianidae) फ़्रैंकोलिनस एफ. फ़्रैंकोलिनस (F. francolinus) Francolinus francolinus (लीनियस, १७६६)
काला तीतर या काला फ़्रैंकोलिन, जिसका वैज्ञानिक नाम फ़्रैंकोलिनस फ़्रैंकोलिनस (Francolinus francolinus) है, फ़ीज़ैन्ट कुल का एक पक्षी है। यह अफ़्गानिस्तान, आर्मीनिया, अज़रबैजान, भूटान, साइप्रस, जॉर्जिया, भारत, ईरान, इराक़, इज़्रायल, जॉर्डन, नेपाल, पाकिस्तान, फ़िलिस्तीनी राज्यक्षेत्र, सीरिया, तुर्की और तुर्कमेनिस्तान में पाया जाता है।
विवरण
left Black Francoline Female.jpg 150 Black Francolin.jpg 150 Side-by-side view of male and female francolin मादा (बायें) तथा नर (दायें)।
thumb|right|काले तीतर के अण्डे
काले तीतर का सिर घुमावदार होता है और इसकी आँख की पुतली का रंग भूरा होता है। सिर का अगला भाग भूरा होता है और गला काले रंग का होता है। इसकी लंबाई ३३ से ३६ से. मी. होती है और वज़न लगभग ४५३ ग्राम होता है। इसका प्रमुख रंग काला होता है-काली छाती, लाल पेट, बगलों पर काले पर सफ़ेद धब्बे और पृष्ठ भाग में सुनहरे भूरे धब्बे होते हैं। यह थोड़ी दूरी तक ही उड़ता है और सीधा उड़ता है। अपनी उड़ान के दौरान यह पंख फड़फड़ाने के बजाय कभी-कभी पंख फैलाकर भी उड़ता है। इसके पंख गोलाई लिए हुए होते हैं और पूंछ पर सफ़ेद-काली धारियाँ होती हैं। इसका प्रजनन काल अप्रैल से जून तक होता है और मादा एक बार में ८ से १२ अण्डे देती है। अण्डे सेने की अवधि १८-१९ दिन की होती है।Black Francolin http://www.gbwf.org/francolin/blackfrancolin.html 8 May 2013 https://web.archive.org/web/20070127201706/http://www.gbwf.org/francolin/blackfrancolin.html 27 जनवरी 2007 dead
आवास
काला तीतर झाड़ीदार इलाकों में रहना पसन्द करता है और ऐसे खेतों में रहता है जहाँ फ़सल इतनी ऊँची हो कि उसे छुपने में आसानी हो और नीचे फ़सल इतनी खुली हो कि ख़तरा नज़र आते ही आसानी से भागा जा सके। यह घनी वनस्पति वाले इलाके में बसना पसन्द करता है जो कि पानी के नज़दीक हो। प्राय: यह जंगलों में रहना पसन्द नहीं करता लेकिन वनों के किनारे और पेड़ों की झुरमुट में भी घूमना पसन्द करता है।
प्रजनन
प्राय: मार्च के आख़िर से मई तक यह ज़मीन की दरारों में अपना घोंसला बनाते हैं। नर चट्टानों पर या नीचे पेड़ों पर खड़ा होकर अपने अनूठे गीत से मादा को रिझाने की कोशिश करता है। पूरे अप्रैल भर इसे सुना जा सकता है लेकिन मार्च, मई और गर्मियों के महीनों में यह इतना आतुर नहीं प्रतीत होता है। कभी-कभी प्रजनन काल में नर आक्रामक हो जाते हैं। माता-पिता दोनों ही चूज़ों की देखभाल करते हैं। बच्चे अपने माता-पिता के साथ पहली सर्दी ग़ुज़ारते हैं। प्रजनन के सबसे पसन्दीदा इलाके चारागाह, झाड़ियाँ और खेत होते हैं।
इन्हें भी देखें
फ्रैंकोलिनस
गैलीफोर्मीस
फेसियेनिडाए
सन्दर्भ
श्रेणी:पक्षी परिवार
श्रेणी:भारत के पक्षी
श्रेणी:तीतर
श्रेणी:फ्रैंकोलिनस
Francolinus francolinus काला तीतर