Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

जलालुद्दीन फ़तेह शाह

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

जलालुद्दीन फ़तेह शाह बंगाल का नवाब 1481-1487 सिकंदर शाह द्बितीय ग़ियासुद्दीन बारबक शाह द्वितीय इलियास शाही वंश जलालुद्दीन फ़तेह शाह बंगाल सल्तनत के बाद के इलियास शाही वंश के अंतिम शासक थे, जिन्होंने 1481 से 1487 तक शासन किया।http://archive.org/details/in.ernet.dli.2015.24396 History Of Bengal Vol. 2 Sarkar Jadunath 1943 फतेह शाह का 1481 में सुल्तान बना क्योंकि बंगाल के अमीरों ने उनके भाई नूरुद्दीन सिकंदर शाह को मानसिक रूप से अयोग्य मान कर गद्दी से हटा दिया था। फतेह शाह के नेतृत्व में किसी सैन्य अभियान का कोई संदर्भ नहीं मिलता। लेकिन मुद्राशास्त्रीय साक्ष्यों से यह अनुमान लगाया जा सकता है कि उनका राज्य उत्तर-पूर्व में सिलहट और दक्षिण-पश्चिम में दामोदर नदी तक विस्तृत था। बांग्लादेश के मुंशीगंज ज़िले में स्थित बाबा आदम की मस्जिद का निर्माण 1483 ई. में उनके ही एक अधिकारी मलिक अल-मुअज्ज़म मलिक काफूर ने जामी मस्जिद के रूप में कार्य करने के लिए करवाया था। उनके शासनकाल के दौरान हब्शियों ने उनके दरबार में महत्वपूर्ण और प्रभावशाली पद प्राप्त कर लिए। फतेह शाह ने नियंत्रण वापस लेने के लिए कुछ उपाय किए। लेकिन उनके विरुद्ध एक षड्यंत्र हुआ और बाद में 1487 में हब्शी महल-रक्षकों के सेनापति, शाहज़ादा बरबक, ने उनकी हत्या कर दी। उनकी मृत्यु के साथ ही इलियास वंश का शासन समाप्त हो गया। इन्हें भी देखें बंगाल का इतिहास बाबा आदम शहीद सन्दर्भ श्रेणी:१५वीं सदी के भारतीय सम्राट