Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कापरमाइन नदी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

right|thumb|300px|कापरमाइन नदी का मुहाना कापरमाइन (Coppermine River), कैनाडा देश के मैकेंज़ी जिले की एक नदी है जो १,००० फुट की ऊँचाई पर स्थित प्वाइंट झील से निकलती है। यह नदी इस झील से निकलकर ग्रास झील तक दक्षिण की तरफ बढ़ती है, पुन: उत्तर पश्चिम को बहती हुई कारोनेशन की खाड़ी में गिरती है, जो आर्कटिक महासागर का ही एक भाग है। प्वाइंट झील कैनाडा के उत्तरी-पश्चिमी इलाके में स्थित है। नदी की कुल लंबाई लगभग ५२५ मील है। पर्वतीय एवं ऊबड़ खाबड़ स्थल में बहने के कारण इसमें प्रपात बहुत हैं; अत: जलयातायात के लिए यह नितांत अनुपयुक्त है। इस नदी में पर्याप्त मछलियाँ पाई जाती हैं। इसके मुहाने पर 'कापरमाइन' नाम का एक छोटा व्यावसायिक नगर बसा हुआ है। श्रेणी:विश्व की नदियाँ