411 REFERENCE · Wikipedia
जगदंबा नेपाली धर्मशाला
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जगदंबा नेपाली धर्मशाला Jagadumba Nepali Dharamshala Varanasi.jpg धर्मशाला वाराणसी, भारत जगदंबा कुमारी देवी 25.315774 83.016676 inline,title 1960
जगदंबा नेपाली धर्मशाला लेफ़्टिनेंट जनरल मदन शमशेर जंगबहादुर राणा की पत्नी जगदंबा कुमारी देवी द्वारा दृत पैसों से वाराणसी में 1960 में बना एक नेपाली धर्मशाला है जहाँ पर कम मूल्य में आवास प्रदान किया जाता है। वर्तमान में यह धर्मशाला वाराणसी में रहनेवाले नेपाली लोगों द्वारा स्थापित विद्या धर्म प्रचारिणी नेपाली समिति द्वारा संभाला गया है।https://books.google.com/books?id=dLjTRMBVOHgC&pg=PA11 काशी बहादुर श्रेष्ठ दुर्गा बहादुर श्रेष्ठ 1 जनवरी 2003 साहित्य अकादेमी 978-81-260-1699-0 11
इतिहास
प्रसिद्ध हिंदू धार्मिक स्थल होने के नाते से वार्षिक स्तर में हज़ारों नेपाली हिंदू लोग तीर्थयात्रा के लिए वाराणसी पहुँचते हैं। सो यात्रियों को रहने हेतु सस्ती और सुरक्षित जगह प्रदान करने के उद्देश्य से लेफ़्टिनेंट जनरल मदन शमशेर जंगबहादुर राणा की पत्नी एवं चंद्र शमशेर जंगबहादुर राणा की बहू रानी जगदंबा कुमारी देवी ने इस धर्मशाला की स्थापना की।श्री तीनों का तथ्य वृत्तांत जंगबहादुर राणा पुरुषोत्तम शमशेर 1990 विद्यार्थी पुस्तक भंडार 99933-39-91-1 भोटाहिटी, काठमांडू नेपाली
नेपाल पुस्तकालय
धर्मशाला में नेपाल पुस्तकालय नामक किताबघर की स्थापना हुई है जहाँ पर प्राचीन धार्मिक ग्रंथों के साथ अर्वाचीन नेपाली, संस्कृत और हिंदी साहित्य का संग्रह किया गया है।
रामेश्वरम में जगदंबा नेपाली धर्मशाला
रानी जगदंबा कुमारी देवी ने 1959 में तमिलनाड़ू में स्थित रामेश्वरम शहर में भी एक धर्मशाला की स्थापना की थी लेकिन वर्तमान में रानी के इच्छाओं के विरुद्ध सो धर्मशाला को उसके रखवाले ख़ुद के फ़ायदे के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं।
दीर्घा
संदर्भ
श्रेणी:धर्मशाला