Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मोटरवाहन इलेक्ट्रॉनिकी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

मोटरवाहन इलेक्ट्रॉनिकी (Automotive electronics) से आशय मोटरवाहनों में लगे इलेक्ट्रानिक प्रणालियों से है, जैसे इंजन प्रबन्धन, इग्नीशन, रेडियो, कारप्यूटर आदि। विभिन्न श्रेणी के मोटरवाहनों में अलग-अलग इलेक्ट्रॉनिक प्रणालियाँ हो सकतीं हैं किन्तु कुछ प्रणालियाँ सबमें होतीं हैं। आजकल के मोटरवाहनों में इलेक्ट्रॉनिक प्रणालियाँ इतनी अधिक हो गयीं हैं कि वाहन के मूल्य में इलेक्ट्रॉनिक प्रणालियों के मूल्य का अंश अच्छा-खासा है और लगातार बढता जा रहा है। सन १९५१ में इलेक्ट्रॉनिक प्राणालियों का हिस्सा लगभग १ प्रतिशत था जो २०१० में लगभग ३०% हो गया। आधुनिक मोटरकारें अपनी मुख्य गति के लिए शक्ति इलेक्ट्रॉनिकी पर निर्भर होतीं है। इसके अलावा बैटरी प्रणाली और स्वतः स्टार्ट (सेल्फ स्टार्ट) भी शक्ति इलेक्ट्रॉनिकी पर निर्भर है। भविष्य में मोटरवाहन बिना किसी चालक के भी चलेंगे, जिसके लिए शक्तिशाली कम्प्यूटर, बहुत सारे संसूचक (सेन्सर), नेटवर्किंग, और उपग्रह नौचालन (सैटेलाइट नेविगेशन) की आवश्यकता होगी। ये सारी चीजें इलेक्ट्रॉनिकी से सम्बन्धित हैं। सन्दर्भ इन्हें भी देखें इलेक्ट्रॉनिक नियंत्रण इकाई (Electronic Control Unit) बाहरी कड़ियाँ श्रेणी:इलेक्ट्रॉनिकी