411 REFERENCE · Wikipedia
क़सीम प्रान्त
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
क़सीम प्रान्त ur القصيم / Al-Qassim Province AL-Qassim Region Skyline.jpg Al Qasim in Saudi Arabia.svg बुरैदाह ६५,००० १०,१६,७५६ २००४ १५.६४ ज़िले ११ अरबी
thumb|240px|उनैज़ाह शहर का एक दृश्य
क़सीम प्रान्त, जिसे औपचारिक अरबी में मिन्तक़ाह अल-क़सीम (ur منطقة القصيم) कहते हैं, सउदी अरब के मध्य नज्द क्षेत्र में स्थित प्रान्त है। इसकी राजधानी बुरैदाह शहर है और सन् २००४ में ४९% प्रांतीय आबादी इसी शहर में रहती थी।
भूगोल
क़सीम प्रान्त नज्द क्षेत्र का हिस्सा है। ६०० किमी तक चलने वाली वादी अल-रुम्माह इस पूरे क्षेत्र में पश्चिम से पूर्वोत्तर जाकर इस प्रान्त को बांटती है। मदीना के पास शुरू होकर पूर्व में अद-दहना रेगिस्तान के थ़ुऐरत टीलों तक विस्तृत रुम्माह वादी यह पूरे अरबी प्रायद्वीप की सबसे लम्बी घाटी है। क़सीम क्षेत्र ६००-७५० मीटर की ऊँचाई पर है नज्द के पठार के अन्य भागों की तरह इसमें पश्चिम से पूर्व की तरफ़ ढलान है। यहाँ का मौसम रेगिस्तानी है जिसमें गर्मियाँ बहुत सूखी और गर्म होती हैं। सर्दियों में कभी-कभी बारिश पड़ती है।
कृषि
क़सीम प्रान्त में कृषि ज़ोर-शोर से चलती है और यह सउदी अरब में अपने खाद्य उत्पादन के लिए मशहूर है। यहाँ गेंहू की कृषि काफ़ी नई है लेकिन इतनी सफल हुई कि उसके कारण सउदी अरब दुसरे देशों को अनाज निर्यात करने लगा। इसके अलावा यहाँ खजूर, अंगूर, नीम्बू, संतरे, अनार, चकोतरे (ग्रेपफ़्रूट) और सब्ज़ियाँ भी पैदा की जाती हैं। प्रान्त की राजधानी बुरैदाह दुनिया का सबसे बड़े खजूर उत्पादकों में से एक है और यहाँ २० से अधिक क़िस्मों के खजूर पैदा होते हैं।Custodian of the two holy mosques, King Fahd bin Abdul Aziz, Fouad Farsy, Knight Communications, 2001, ISBN 978-1-874132-17-2, ... Buraidah also produces more than twenty types of dates, in addition to vegetables, fruit and fodder ... हर साल सितम्बर में यहाँ 'खजूर मेला' लगता है जिसमें पूरी फ़ारस की खाड़ी के देशों से लोग खजूर ख़रीदने आते हैं। यहाँ विश्व का सबसे बड़ा ऊँट ख़रीदने-बेचने का बाज़ार भी लगता है। इस प्रान्त के उनैज़ाह शहर में भी एक अलग 'खजूर मेला' आयोजित किया जाता है।
अन्य विवरण
बुरैदाह के बाद उनैज़ाह इस प्रान्त का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। पूरे सउदी अरब में सउद राजवंश का राज है लेकिन २०वीं सदी की शुरुआत में जब सउद परिवार सउदी अरब पर अपना राज जमाने की कोशिश कर रहा था तब स्थानीय अल-सुलैम परिवार ने उनसे संधि करी जिसके अंतर्गत आज तक उनैज़ाह में उनका शासन है।
इन्हें भी देखें
नज्द
सउदी अरब के प्रान्त
सन्दर्भ
2
श्रेणी:क़सीम प्रान्त
श्रेणी:सउदी अरब के प्रान्त