411 REFERENCE · Wikipedia
गोरेहब्बा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
गोरेहब्बा (कन्नड़: ಗೋರೆಹಬ್ಬ, en Gorehabba) भारत में एक हिन्दू पर्व है जिसमें एक-दूसरे पर गोबर फेंकने की परम्परा है। यह उत्सव दीपावली के बाद वाले दिन, बलिप्रतिपदा (पाड्यामी) के पश्चात्, कर्नाटक राज्य के गुमटापूरा ग्राम में मनाया जाता है। यह तमिलनाडु राज्य के इरोड जनपद के थलावडी तालुक स्थित गुमटापुरम् ग्राम में भी कन्नडभाषी जनों द्वारा मनाया जाता है।https://www.hindustantimes.com/india-news/this-indian-village-celebrates-cow-dung-festival-to-mark-end-of-diwali-101636307698144.htmlhttp://www.diwalifestival.org/gorehabba.html Gorehabba Society for the Confluence of Festivals in India (SCFI) 2013-04-12
हिन्दू पुराणों के अनुसार, बीरेश्वर स्वामी देवता का जन्म गोबर से हुआ था; अतः इस पर्व में एक-दूसरे पर गोबर फेंककर उत्सव मनाया जाता है।http://www.navhindtimes.in/panorama/strange-diwali-celebration A Strange Diwali Celebration Phadnis, Shekher October 16, 2011 The Navhind Times https://web.archive.org/web/20120128130221/http://www.navhindtimes.in/panorama/strange-diwali-celebration January 28, 2012 2013-04-12 dead
गोरेहब्बा के समान ही आन्ध्रप्रदेश राज्य के कर्नूल जनपद के अस्पारी के समीप स्थित कैरुप्पाला ग्राम में पिदाकला युद्ध नामक उत्सव मनाया जाता है।https://www.indiatoday.in/india/tamil-nadu/story/cow-dung-flinging-festival-chaniyadi-tamil-nadu-end-of-diwali-thalavadi-village-erode-2627614-2024-11-04 Why does this Tamil Nadu village throw cow dung to end Diwali? Madhav Pramod November 4, 2024 India Today January 10, 2025
संवत् २०८२ / ई॰ सन् २०२५ में अमरीकी यूट्यूबर टायलर ओलिवेरा ने इस पर्व में भाग लेने के चित्र सामाजिक माध्यमों पर साझा किए।https://www.soapcentral.com/pop-culture/news-what-gorehabba-youtuber-tyler-oliveira-seen-screaming-they-going-kill-me-participates-india-s-cow-dung-throwing-festival What is Gorehabba? YouTuber Tyler Oliveira seen screaming "They are going to kill me" as he participates in India's cow-dung throwing festival Basak Anuj 2025-10-24 www.soapcentral.com en-us 2025-10-30
यह भी देखें
इव्रिया का पर्वोत्सव - इटली में संतरा युद्ध
ला टोमैटिना - स्पेन में एक टमाटर की लड़ाई
पिडकला युद्ध - भारत में उगादी के बाद एक गोबर की लड़ाई
सोंगक्रान - जिसके दौरान थाईलैंड में पानी की लड़ाई आयोजित की जाती है
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
गोरेहब्बा उत्सव मनाने वालों ने गाय के गोबर का ढेर लगायाबीबीसी मोशन गैलरी द्वारा
गोबर फेंकने वालों का लक्ष्य शांति है डेक्कन हेराल्ड द्वारा
श्रेणी:भारत में धार्मिक त्यौहार
श्रेणी:हिन्दू पर्व