Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

ऐन्टिमोनी पेन्टाक्लोराइड

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

ऐन्टिमोनी पेन्टाक्लोराइड, जिसका रासायनिक सूत्र SbCl5 है, ऐन्टिमोनी और क्लोरीन तत्वों का एक यौगिक (कम्पाउंड) है। यह एक रंगहीन तेल होता है। इसमें तेज़ी से जल के साथ रासायनिक अभिक्रिया (रियेक्शन) का स्वाभाव होता है, जिस कारणवश अगर हवा में ज़रा भी नमी हो तो यह उस से अभिक्रिया करके हाइड्रोक्लोरिक अम्ल बना लेता है।Greenwood, Norman N.; Earnshaw, Alan (1997). Chemistry of the Elements (2nd ed.). Butterworth-Heinemann. ISBN 0080379419. ख़तरा बहुत कम मात्रा पानी या नमी की उपस्थिति में भी ऐन्टिमोनी पेन्टाक्लोराइड तेज़ी से हाइड्रोक्लोरिक अम्ल की गैस बना लेता है जो बहुत ही क्षयकारी (कई पदार्थों को गलाने या काट देने वाली) होती है। यह रासायनिक अभिक्रिया इस प्रकार है: 2 SbCl5 + 5 H2O → Sb2O5 + 10 HCl इस लिये यह रसायन बहुत सावधानी से रखना पड़ता है, वरना इसमें इस्पात और कई प्रकार के प्लास्टिक को ख़रोंचने या उसे गला देने की क्षमता है। अपनी इस आसानी से क्लोरीन के परमाणु छोड़ सकने के कारण यह एक शक्तिशाली ऑक्सीकारक भी समझा जाता है।Connelly, N. G. and Geiger, W. E. (1996). "Chemical Redox Agents for Organometallic Chemistry". Chem. Rev. 96: 877–922. doi:10.1021/cr940053x. PMID 11848774. इन्हें भी देखें ऐन्टिमोनी सन्दर्भ 2 श्रेणी:ऐन्टिमोनी यौगिक श्रेणी:क्लोराइड श्रेणी:धातु हैलाइड श्रेणी:ऑक्सीकारक श्रेणी:अकार्बनिक यौगिक