Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

तोशिकोशी सोबा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

तोशिकोशी सोबा Toshikosi-soba20111231.jpg कामाबोको सहित तोशिकोशी सोबा मिसोका सोबा, सुगोमोरी सोबा, कुरे सोबा, जुम्यो सोबा, फुकु सोबा, उन्कि सोबा जापान मुख्य व्यञ्जन उष्ण (गरम) e कुटु अन्न (buckwheat) १०० ग्राम पर परिवर्तनीय एदो काल (१६०३–१८६७) से परम्परा का प्रारम्भ अंगूठाकार|तोशिकोशी सोबा (年越し蕎麦), सोबा-दुकान (蕎麦店), टोक्यो, जापान तोशिकोशी सोबा (ja 年越し蕎麦) जापान का एक परम्परागत नूडल-पात्र व्यञ्जन है, जिसे ōmisoka अर्थात् नववर्ष की पूर्वसन्ध्या, ३१ दिसम्बर (ग्रेगोरियन) / पौष १५ (भारतीय-पञ्चाङ्ग) को ग्रहण किया जाता है। इस परम्परा का उद्देश्य यह है कि गृहस्थ वर्षभर के दुःख-कष्टों को त्याग सकें, क्योंकि सोबा नूडल्स (लच्छा) भक्षण करते समय सहज ही कट जाते हैं। इतिहास यह परम्परा क्षेत्रानुसार भिन्न-भिन्न रूपों में प्रचलित है और इसे मिसोका सोबा, त्सुगोमोरी सोबा, कुरे सोबा, जुम्यो सोबा, फुकु सोबा, उन्कि सोबा इत्यादि नामों से भी जाना जाता है। इस परम्परा का प्रारम्भ एदो काल (१६०३–१८६७) में हुआ। दीर्घ सोबा-लच्छा दीर्घायु का प्रतीक माने जाते हैं। सोबा का मूल घटक कुटु है, जो तीव्र शीत एवं प्रतिकूल जलवायु में भी उग सकता है। अतः सोबा शक्ति तथा धैर्य का प्रतीक है।https://www.chicagotribune.com/2010/12/29/a-savory-end-to-the-old-year/ A savory end to the old year: Soba caps busy New Year's Eve Daley Bill August 23, 2021 Chicago Tribune https://web.archive.org/web/20241112113700/https://www.chicagotribune.com/2010/12/29/a-savory-end-to-the-old-year/ November 12, 2024 live अन्य देखें जापानी पाककला सन्दर्भ श्रेणी:जापानी भाषा पाठ वाले लेख