411 REFERENCE · Wikipedia
ग्राहम गूच
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
right|160px
ग्राहम एलन गूच (जन्म 23 जुलाई 1953) अंग्रेज पूर्व क्रिकेटर है जिन्होंने एसेक्स और इंग्लैंड की कप्तानी की थी। वह अपनी पीढ़ी के सबसे सफल अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजों में से एक थे। 1973 से 2000 तक चले अपने करियर में वह पूरे समय के सबसे उर्वर रन स्कोरर बन गए। प्रथम श्रेणी और सीमित ओवरों के खेल भर में उनके नाम 67,057 रन दर्ज हैं। वह उन पच्चीस खिलाड़ियों में से एक है जिन्होंने 100 प्रथम श्रेणी शतक बनाए हैं। गूच इस समय इंग्लैंड के बल्लेबाजी कोच है।ग्राहम गूच http://www.espncricinfo.com/england/content/player/13399.html क्रिकइन्फो 13 जनवरी 2017 en https://web.archive.org/web/20170113015520/http://www.espncricinfo.com/england/content/player/13399.html 13 जनवरी 2017 live
गूच ने 1975 से 1995 तक 118 टेस्ट खेलें जिसमें उन्होंने 20 शतक की मदद से 42.58 की औसत से 8,900 रन बनाए। वो टेस्ट में तिहरा शतक लगाने वाले चुनिंदा बल्लेबाजों में से एक है। 1990 के इस मैच में उन्होंने दूसरी पारी में 123 रन और बनाए थे। उनके द्वारा मैच में बनाए गए 456 रन किसी भी टेस्ट में सबसे ज्यादा बनाए गए रन है। प्रथम श्रेणी के 581 मैच में उन्होंने 44,000 से ज्यादा रन बनाए जिसमें 128 शतक है। एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय में उन्होंने 4,290 रन बनाए। लिस्ट ए क्रिकेट में उन्होंने 613 मैच खेलकर में 22,000 से ज्यादा रन बनाए।
इन्हें भी देखें
टेस्ट क्रिकेट के तिहरे शतकों की सूची
प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 100 शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची
सन्दर्भ
श्रेणी:1953 में जन्मे लोग
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:इंग्लैंड के क्रिकेट खिलाड़ी