411 REFERENCE · Wikipedia
मझगवां
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मझगवां Majhgawan Ancient Building in front of Raja Dhiraj Temple,Majhgawan.jpg राजाधिराज मन्दिर के आगे प्राचीन स्थापत्य मझगवां India Madhya Pradesh 24.918 80.807 inline, title मध्य प्रदेश में स्थिति देश राज्य मध्य प्रदेश ज़िला सतना ज़िला तहसील 343 8290 2011 भाषा प्रचलित हिन्दी, बघेली भामस +5:30 पिनकोड 485331 दूरभाष कोड +91-7670
मझगवां (Majhgawan) भारत के मध्य प्रदेश राज्य के सतना ज़िले में स्थित एक नगर है। यह इसी नाम की तहसील का मुख्यालय भी है।"Inde du Nord: Madhya Pradesh et Chhattisgarh https://web.archive.org/web/20190703183559/https://books.google.com/books?id=X6XNCwAAQBAJ 3 जुलाई 2019," Lonely Planet, 2016, ISBN 9782816159172"Tourism in the Economy of Madhya Pradesh," Rajiv Dube, Daya Publishing House, 1987, ISBN 9788170350293
जनसांख्यिकी
भारत की 2011 जनगणना के अनुसार मझगवां नगर में 8,290 निवासी थे, जिसमें से 4,334 पुरूष और 3,956 स्त्रियाँ थीं। पूरे मझगवां तहसील के सभी गाँव-नगरों में कुल 1,50,362 निवासी थे, जिसमें से 79,158 पुरुष और 71,204 स्त्रियाँ थीं।
विवरण
मझगवां कोठी से लगभग १६ किलोमीटर तथा सतना से ४२ किलोमीटर उत्तर में स्थित है। यह मध्य प्रदेश के सरंक्षित छोटे-छोटे लेकिन घने वन क्षेत्रो चारो ओर से घिरा हुआ है। मझगवां रेलवे स्टेशन पश्चिम मध्य रेलवे ज़ोन का छोटा सा स्टेशन है, जो कि मानिकपुर - कटनी रेल मार्ग पर स्थित है। यहाँ पर रुकने वाली मुख्य ट्रेने राजेन्द्र नगर- लोकमान्य तिलक (जनता) एक्सप्रेस, जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन (महाकौसल) एक्सप्रेस, चित्रकूट एक्सप्रेस तथा बीना-कटनी पैसेंजर हैं। मझगवां से सबसे नजदीकी हवाई अड्डा खजुराहो है।
यहाँ पर दो उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमश: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तथा शिशु शिक्षा सदन हैं। साथ ही हिन्दी और अंग्रेजी माध्यमों के कुछ प्राथमिक तथा माध्यमिक विद्यालय हैं। इस गाँव का मुख्य मंदिर राजाधिराज मंदिर है। इसके अतिरिक्त अन्य मंदिर बांके बिहारी, बड़े हनुमान जी, गायत्री मंदिर, शंकर जी तथा देवी दायी हैं। सतना रोड पर स्थित पंवरिया बाबा मंदिर, जो कि ऊँचे पहाड़ी पर है, अपनी प्राकृतिक सुन्दरता के लिए प्रसिद्ध है। इस गाँव के मध्य में एक तालाब है जो यहाँ के पानी का मुख्य स्रोत है
इन्हें भी देखें
सतना ज़िला
सन्दर्भ
श्रेणी:मध्य प्रदेश के शहर
श्रेणी:सतना ज़िला
श्रेणी:सतना ज़िले के नगर