Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मुंबा देवी मंदिर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

मुंबा देवी मंदिर Mumbadevi temple.jpg भारत महाराष्ट्र महाराष्ट्र में स्थान महाराष्ट्र मुंबई मुंबई, महाराष्ट्र मुंबा देवी नवरात्रि, दीपावली, गणेश चतुर्थी १७३७ मुंबामाता/महाअम्बा माता / मुम्बाआई मंदिर मुंबई के भूलेश्वर में स्थित है। मुंबई का नाम ही देवी मुंबा आई यानि मुंबा माता के नाम से निकला है। यहां इनकी बहुत मान्यता है। यह मंदिर लगभग ४०० वर्ष पुराना है। मुंबई आरंभ में महादेव कोलीवंशी क्षत्रियों का क्षैत्र था जिनके अधीन समीप का सम्पूर्ण समुद्रतटीय क्षैत्र आता था ।इन लोगों ने यहां बोरी बंदर में तब मुंबा देवी के मंदिर की स्थापना की। इन्ही देवी की कृपा से उन्हें कभी सागर ने नुकसान नहीं पहुंचाया। सभी कोलीवंशी इन्हें अपनी कुलदेवी के रूप में पुजते हैं, विभिन्न प्रकार के सरकारी हस्तक्षेपो एवं विरोधो से कोलीयों को माता की सेवा से हटा दिया गया ओर मंदिर को भी दूसरे स्थान पर सन् १७३७ में , ठीक उस स्थान पर जहां आज विक्टोरिया टर्मिनस इमारत है।मुंबा देवी मंदिर https://web.archive.org/web/20090715210640/http://www.bharatonline.com/maharashtra/travel/mumbai/religious-places/mumba-devi-temple.html 15 जुलाई 2009 भारत ऑनलाइन पर से हटाकर अंग्रेजों के शासन में मंदिर को मैरीन लाइन्स-पूर्व क्षेत्र में बाजार के बीच स्थापित किया। तब मंदिर के तीन ओर एक बड़ा तालाब था, जो अब पाट दिया गया है। इस मंदिर की भूमि पांडु सेठ ने दान में दी थी, व मंदिर की देखरेख भी उन्हीं का परिवार करता था। बाद में मुंबई उच्च न्यायालय के आदेशा्नुसार मंदिर के न्यास की स्थापना की गई। अब भी वही मंदिर न्यास यहां की देखरेख करता है। यहां मुंबा देवी की नारंगी चेहरे वाली रजत मुकुट से सुशोभित मूर्ति स्थापित हैं। इस न्यास ने यहां अन्नपूर्णा एवं जगदंबा मां की मूर्तियां भी मुंबा देवी के अगल बगल स्थापित करवायीं थीं। मंदिर में प्रतिदिन छः बार आरती की जाती है। मंगलवार का दिन यहां शुभ माना जाता है। यहां मन्नत मांगने के लिए यहां रखे कठवा (लकड़ी) पर सिक्कों को कीलों से ठोका जाता है। श्रद्धालुओं की भीड़ बहुत रहती है। यह मंदिर लगभग ५० लाख रु. सालाना मंदिर के अनुरक्षण कार्य एवं उत्सव आयोजनों में व्यय करता है। इन्हें भी देखें महालक्ष्मी मंदिर, डहाणू सन्दर्भ श्रेणी:मुंबई के दर्शनीय स्थल श्रेणी:मुंबई के मंदिर श्रेणी:महाराष्ट्र के मंदिर