Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

तुलूज़

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

right|thumb|300px|तुलूज़ स्क्वायर (चौक) right|thumb|200px| नागरिक उड्डयन नेशनल स्कूल right|thumb|200px| उन्नत विज्ञान का पालीटेक्निक संस्थान टूलूज़ (Toulouse) फ्रान्स का एक प्रमुख नगर। फ्रांस के एक्वीटेन बेसिन में गारॉन प्रदेश का यह प्रशासकीय नगर है जो पेरिस से ७०९ किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित है। नगर के उत्थान में इसकी स्थिति का विशेष हाथ रहा है। नगर का विस्तार अब नदी के बाएँ तट पर भी हो गया है, यद्यपि बायाँ तटवर्ती क्षेत्र १३ मीटर नीचा है और प्राय: बाढ़ पीड़ित रहता है। बाएँ तट पर नगर का एक चौथाई भाग ही है। नगर की १/५ जनसंख्या मात्र १४२ हेक्टर पर निवास करती है जो प्राचीन नगर का केंद्र है। इसी क्षेत्र में प्रमुख व्यापारिक और दूसरी संस्थाओं के कार्यालय भी हैं। उल्लेखनीय इमारतों में गौथिक चर्च (१३वीं शताब्दी), रोमन गिरजाघर तथा अजायबघर आदि मुख्य हैं। अजायबघर में मध्यकालीन वास्तुकला एवं शिल्पकला के नमूने सुरक्षित हैं। नगर में विश्वविद्यालय, चिकित्सा महाविद्यालय आदि शिक्षण संस्थाएँ तथा अनेक औद्योगिक संस्थान हैं। नगर समुद्र से दूर है पर रेलमार्गों और वायुमार्गों द्वारा पैरिस, वॉर्डो, मार्सेई, मिलान आदि मुख्य मुख्य नगरों से संबद्ध है। औद्योगिक उत्पादनों में नाइट्रोजन उर्वरक, वायुयान, कारतूस, आदि प्रमुख हैं। इनके अतिरिक्त बुने हुए सामान, जूते, आटा, कागज आदि भी निर्मित होते हैं। अंडे, दूध आदि मुख्य निर्यात वस्तुएँ हैं। शिक्षा नागरिक उड्डयन नेशनल स्कूल उन्नत विज्ञान के पालीटेक्निक संस्थान श्रेणी:फ्रांस के शहर