411 REFERENCE · Wikipedia
अयन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
यह हिन्दू समय मापन इकाई है। यह इकाई मध्यम श्रेणी की है। एक अयन ६ मास के बराबर होता है।
ऊष्ण कटिबन्धीय मापन
एक याम = 7½ घटि
8 याम अर्ध दिवस = दिन या रात्रि
एक अहोरात्र = नाक्षत्रीय दिवस (जो कि सूर्योदय से आरम्भ होता है)
एक तिथि वह समय होता है, जिसमें सूर्य और चंद्र के बीच का देशांतरीय कोण बारह अंश बढ़ जाता है। तिथि दिन में किसी भी समय आरम्भ हो सकती हैं और इनकी अवधि उन्नीस से छब्बीस घंटे तक हो सकती है।
एक पक्ष या पखवाड़ा = पंद्रह तिथियां
एक मास = २ पक्ष (पूर्णिमा से अमावस्या तक कॄष्ण पक्ष; और अमावस्या से पूर्णिमा तक शुक्ल पक्ष)
एक ॠतु = २ मास
एक अयन = 3 ॠतुएँ
एक वर्ष = 2 अयन
इन्हें भी देखें
पुरस्सरण या अयन (precession)
श्रेणी:मापन की इकाइयाँ