411 REFERENCE · Wikipedia
चोरी चोरी (1956 फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
1956 की फ़िल्म 2003 की फ़िल्म चोरी चोरी (2003 फ़िल्म)
चोरी चोरी चोरी चोरी.jpg चोरी चोरी का पोस्टर अनंत ठाकुर शंकर-जयकिशन आग़ाजानी कश्मीरी नर्गिस, राज कपूर, प्राण 1956 भारत हिन्दी
चोरी चोरी 1956 में बनी हिन्दी भाषा की हास्य प्रेमकहानी फ़िल्म है। इसका निर्देशन अनंत ठाकुर ने किया और मुख्य भूमिकाओं में राज कपूर और नर्गिस हैं। भगवान दादा, प्राण, डेविड और जॉनी वॉकर चरित्र अभिनेता हैं। संगीत शंकर-जयकिशन का है और ये बहुत लोकप्रिय हुआ था। 1991 की दिल है के मानता नहीं इसकी कहानी पर ही आधारित है।
संक्षेप
कम्मो (नर्गिस) अपने विधुर करोड़पति पिता, गिरधारीलाल के साथ बहुत ही समृद्ध जीवन शैली में रहती है। वह चाहते हैं कि उसकी शादी किसी ऐसे व्यक्ति से हो जाए जो उनके धन के पीछे नहीं हो। वह हताश हो जाते हैं जब वह सुमन कुमार (प्राण) नामक एक पायलट से शादी करना चुनती है। जो कि व्यभिचारी होने और अपने लालच के लिए जाना जाता है। जब वह शादी के लिये मना कर देते हैं, तो वह भाग जाती है। वह उसकी सुरक्षित वापसी के लिए विज्ञापन छपवाते हैं और उसको खोज कर वापस लाने वाले को सवा लाख रुपये का भुगतान करने की पेशकश करते हैं।
चार दिन बाद, कम्मो वापस आ जाती है और वह अब वैसी नहीं रही जैसी थी; वह अधिक विनम्र, शांत और आदरकारी होती है। इसके लिए उसके पिता उसकी सराहना करते हैं और सुमनकुमार से शादी के लिए सहमति जताते हैं। शादी से ठीक पहले, सागर (राज कपूर) नाम का एक व्यक्ति उनसे संपर्क करता है - यह मुलाकात उनके जीवन को हमेशा के लिए बदल देगी।
मुख्य कलाकार
right|पूरी फिल्म|200px
नर्गिस — कम्मो
राज कपूर — सागर
प्राण — सुमंथ कुमार
गोपी — सेठ गिरधारीलाल
भगवान — भगवान
डेविड — बनवारीलाल
मुकरी — मदारीलाल
राज मेहरा — संपादक
जॉनी वॉकर — शायर
इंदिरा बंसल — शायर की पत्नी
नीलम — गिरधारीलाल की सचिव
मारुति —
संगीत
गीत गायक शंकर-जयकिशन आजा सनम मधुर चाँदनी में मन्ना डे, लता मंगेश्कर 4:25 हसरत जयपुरी ये रात भीगी भीगी मन्ना डे, लता मंगेश्कर 4:29 शैलेन्द्र पंछी बनूँ उड़ती फिरूँ लता मंगेश्कर 4:35 हसरत जयपुरी रसिक बलमा हाय लता मंगेश्कर 4:18 हसरत जयपुरी मनभवन के घर जाए लता मंगेश्कर, आशा भोंसले 4:44 शैलेन्द्र ऑल लाइन क्लियर मोहम्मद रफ़ी 3:23 हसरत जयपुरी जहाँ मैं जाती हूँ लता मंगेश्कर, मन्ना डे 4:08 शैलेन्द्र उस पार साजन लता मंगेश्कर 3:34 हसरत जयपुरी सवा लाख की लॉटरी लता मंगेश्कर, मोहम्मद रफ़ी 4:25 शैलेन्द्र
नामांकन और पुरस्कार
प्राप्तकर्ता और नामांकित व्यक्तिपुरस्कार वितरण समारोहश्रेणीपरिणाम शंकर-जयकिशनफिल्मफेयर पुरस्कार फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक पुरस्कार
बाहरी कड़ियाँ
0049072 चोरी चोरी
श्रेणी:1956 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:शंकर–जयकिशन द्वारा संगीतबद्ध फिल्में