411 REFERENCE · Wikipedia
रेंडल क्रेमर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सर Cremer.jpg हैगरस्टन के लिए संसद सदस्य 24 अक्टूबर 1900 22 जुलाई 1908 जॉन लोल्स रुपर्ट गिनीज़ 18 दिसंबर 1885 13 जुलाई 1895 जॉन लोल्स 18 मार्च 1828 फेयरहैम, हैम्पशायर, इंग्लैंड 22 जुलाई 1908 (उम्र 80) हैगरस्टन, लंदन, इंग्लैंड लिबरल पार्टी (यूके) नोबेल शांति पुरस्कार
सर विलियम रैंडल क्रेमर (18 मार्च 1828 – 22 जुलाई 1908) जिन्हें आमतौर पर उनके मध्य नाम "रैंडल" से जाना जाता था। ये एक ब्रिटिश लिबरल सांसद, शांतिवादी और अंतर्राष्ट्रीय मध्यस्थता के एक प्रमुख समर्थक थे। अंतर्राष्ट्रीय मध्यस्थता आंदोलन में उनके कार्यों के लिए उन्हें 1903 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। Nobel Peace Prize 1903 https://www.nobelprize.org/nobel_prizes/peace/laureates/1903/cremer-bio.html NobelPrize.org
प्रारंभिक जीवन
इनका जन्म दक्षिणी इंग्लैंड के फ़ेयरहम शहर में एक मज़दूर-वर्ग के परिवार में हुआ था। उनके पिता एक कोचवान थे। इनके पिता ने इनके जन्म के कुछ ही समय बाद परिवार को छोड़ दिया था। उनकी माँ ने उन्हें और उनकी दो बहनों को पाला-पोसा, और यह सुनिश्चित किया कि उन्हें एक स्थानीय मेथोडिस्ट स्कूल में शिक्षा मिले। उन्होंने मुफ़्त व्याख्यानों में शामिल होकर अपने ज्ञान को बढ़ाया। इन्होंने बिल्डर के तौर पर प्रशिक्षण लिया और एक कुशल बढ़ई बन गए।William Randal Cremer https://www.cambridge.org/core/journals/american-journal-of-international-law/article/abs/william-randal-cremer/77957CA04F7DCF3CDA0751C3B214E0A9 American Journal of International Law 3 जून 2026 858–862 en 10.2307/2186656 अक्टूबर 1908
1852 में लंदन जाकर क्रेमर एक संघ आयोजक के रूप में सक्रिय हो गए और तेजी से एक मान्यता प्राप्त श्रमिक नेता बन गए।
अंतर्राष्ट्रीय मध्यस्थता आंदोलन में भूमिका
1868 में वे संसद के लिए अपने पहले चुनाव में पराजित हुए।
क्रेमर ने इस समय चुनावी विवादों से बचने के लिए युद्ध के एक शांतिपूर्ण विकल्प के रूप में अंतर्राष्ट्रीय मध्यस्थता के विस्तार की वकालत की थी।
वे 1885 से 1895 तक और फिर 1900 से लेकर 1908 में निमोनिया के कारण अपनी मृत्यु तक सांसद रहे।
वे शोर्डिच के मेट्रोपॉलिटन बरो में हैगरस्टन से लिबरल पार्टी के सांसद के रूप में चुने गए और मृत्यु पर्यंत सांसद रहें।
सन्दर्भ