411 REFERENCE · Wikipedia
जिब्राल्टर मेथोडिस्ट चर्च
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जिब्राल्टर मेथोडिस्ट चर्च Gibraltar Methodist Church.jpg वेस्ली हाउस नहीं मेथोडिज़्म मेथोडिस्ट चर्च ऑफ़ ग्रेट ब्रिटेन 1933 फिडेल पॅट्रन 36.136654 -5.35305 region:GI_type:landmark inline,title 297 मेन स्ट्रीट जिब्राल्टर +350 200 40870 http://www.methodist.org.gi
जिब्राल्टर मेथोडिस्ट चर्च (Gibraltar Methodist Church) ब्रिटिश प्रवासी शासित प्रदेश जिब्राल्टर में स्थित ईसाई धर्म के मेथोडिज़्म सम्प्रदाय का गिरजाघर है। चर्च 297 मेन स्ट्रीट में जिब्राल्टर के राज्यपाल के आधिकारिक निवास स्थान द कॉन्वेंट के समीप स्थित है। यह ग्रेट ब्रिटेन के मेथोडिस्ट चर्च के दक्षिण पूर्व जिले का हिस्सा है। जिब्राल्टर की जनता अधिकांश रूप से रोमन कैथोलिक सम्प्रदाय की अनुयायी है परन्तु मेथोडिज़्म यहाँ 1769 से सक्रिय है। 1769 में गैरीसन पर तैनात सैनिक हेनरी एन्स ने अपने घर में मेथोडिस्ट बैठकें बुलानी शुरू करी थी और तब से यह जिब्राल्टर के इतिहास का हिस्सा बन चुका है। गिरजाघर अपना एक क़हवाख़ाना द कारपेंटरस आर्म्स के नाम से चलाता है।
इतिहास
मेथोडिज़्म की जिब्राल्टर में 1769 से सैनको के एक समूह के साथ शुरुआत हुई, इनमें सबसे प्रमुख सार्जेंट हेनरी एन्स जो स्वयं एक धर्मोपदेशक थे। एन्स जिब्राल्टर में अपने ग्रेट सीज टनल्स पर किए कार्यो के लिए विख्यात थे। एन्स अपने घर पर चर्च की बैठकों का आयोजन करते थे। सबसे पहला मेथोडिस्ट गिरजाघर 1809 में प्रिंस एडवर्ड्स सड़क पर स्थापित हुआ था। इसमें बाद में एक विद्यालय व चर्च के पादरी का घर भी जोड़े गए। मेथोडिज़्म के विस्तार के साथ स्पेन के दक्षिणी भाग में गिरजाघर और विद्यालयों की स्थापना की गई।http://www.methodist.org.gi/history.htm History methodist.org.gi 10 नवम्बर 2012 https://web.archive.org/web/20130813214503/http://methodist.org.gi/history.htm 13 अगस्त 2013 dead
चर्च अपने वर्तमान स्थान पर 1956 में आया जब पुराने गिरजाघर की इमारत व पादरी के घर को बेच दिया गया। नई इमारत का निर्माण हुआ और यह केवल मेथोडिस्ट मत के अनुयायियों का नहीं अपितु जिब्राल्टर व इसके आसपास रहने वाले अन्य कई सम्प्रदायों के ईसाईयों के लिए आध्यात्मिक का स्थान बन गया।
वर्ष 1997 में जिब्राल्टर का गिरजाघर यूनाईटेड किंगडम के लंदन दक्षिण पश्चिम जिले के मेथोडिस्ट चर्च का हिस्सा बन गया। इस कदम के साथ ही चर्च की गतिविधियाँ जिब्राल्टर व इसके आसपास के समाज के सभी पक्षों के लिए केंद्रित हो गया। चर्च अब जिब्राल्टर में मेथोडिस्ट चर्च की जगह जिब्राल्टर के मेथोडिस्ट चर्च के नाम से जाना जाता है।
सर्विसिस
कम्यूनियन महीने के दूसरे रविवार की सुबह, महीने के चौथे रविवार की शाम और अन्य विशेष अवसरों पर आयोजित किया जाता है। गिरजाघर क्रिसमस, ईस्टर और ईसाई कैलंडर के विशिष्ट दिवसों पर विशेष सर्विस का आयोजन करता है। चर्च शादी और बपतिस्मा भी आयोजित करता है।http://www.methodist.org.gi/services.htm Services methodist.org.gi 10 नवम्बर 2012 https://web.archive.org/web/20130801063315/http://www.methodist.org.gi/services.htm 1 अगस्त 2013 dead
द कारपेंटरस आर्म्स
द कारपेंटरस आर्म्स गिरजाघर चलाया जाने वाला क़हवाख़ाना है जो गिरजाघर की इमारत का ही हिस्सा है। मेनू में चाय, स्नैक्स, स्कोन, आदि मिलते हैं। कारपेंटरस आर्म्स मुख्यतः स्वयंसेवकों द्वारा संचालित किया जाता है तथा यहाँ से एकत्रित हुई राशि चर्च की जिब्राल्टर में अपनी मिनिस्ट्री के लिए इस्तेमाल की जाती है।http://www.methodist.org.gi/arms.htm The Carpenters Arms methodist.org.gi 10 नवम्बर 2012 https://web.archive.org/web/20060721215027/http://www.methodist.org.gi/arms.htm 21 जुलाई 2006 dead
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
http://www.methodist.org.gi/
श्रेणी:जिब्राल्टर के गिरजाघर
श्रेणी:जिब्राल्टर में ईसाई धर्म
श्रेणी:जिब्राल्टर की इमारतें और संरचनाएँ