Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

पोंगल (पकवान)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

पोंगल Pongal or Pongali being cooked in Salem, Tamil Nadu, India.jpg 160px सलेम, तमिलनाडु में पकता हुआ पोंगल भारत, श्रीलंका दक्षिण भारत चावल, दूध वेन पोंगल, सक्करई पोंगल, कोझी पोंगल, सन्यासी पोंगल पोंगल एक दक्षिण भारतीय और श्रीलंकाई पकवान है जिसमें चावल को उबलते दूध में पकाया जाता है। यह पकवान पकाना पोंगल पर्व से जुड़ी मुख्य प्रथा है।Verma Priyanka 2014 Pongal: Festival Of India _R8WBQAAQBAJ PP4 yes Diamond Pocket Books Pvt Ltd 4 इसे सुबह के नाश्ते के रूप में भी खाया जाता है। 2018 Everyday Ayurveda Cooking for a Calm, Clear Mind: 100 Simple Sattvic Recipes GJJPDwAAQBAJ PA261 yes Shambhala 261 तमिल व्यंजनों के एक प्रकार के रूप में प्रसिद्ध इस पकवान की कई किस्में हैं जिनमें वेन (गर्म) पोंगल, सक्करई (मीठा) पोंगल, कोझी (चिकन) पोंगल और सन्यासी पोंगल प्रमुख हैं। इसे "तमिल लोगों का बहुत प्रिय" भोजन बताया जाता है। परंपरागत रूप से, पोंगल को मंदिर के पुजारी द्वारा बताए गये शुभ मुहूर्त में, घर के आंगन में, पकाया जाता है। कई घरों में यह परंपरागत पत्थरों से बने चूल्हों पर मिट्टी के बर्तनों में यह ईंधन के रूप में लकड़ी का इस्तेमाल करके पकाया जाता है जो इसे एक विशिष्ट स्वाद देता है। महत्त्व पोंगल पकवान, मुख्य रूप से पोंगल त्योहार से जुड़ा है, जिसके नाम का अर्थ है "उबालना" या "उबल कर बाहर बहना"। त्योहार सूर्य देवता को धूप के लिए धन्यवाद स्वरूप माना जाता है जो चावल की फसल को संभव बनाता है। इस प्रकार यह पर्व सूर्य के उत्तरायण गमन और नई फसल से जुड़ा हुआ है। इसीलिए, परंपरा अनुसार देवता को उबलते दूध में पकाए गए चावल की ताजा फसल चढ़ाने हेतु यह पकवान पकाया जाता है। जब पोंगल पक रहा होता है, तो देखने वाले कभी-कभी खुशी से अपने उद्गार व्यक्त करते हैं, "पोंगालो पोंगल!" ('पोंगल को उबल कर ऊपर उठने दो!'); या पूछते हैं, "पाल पोंगिता" ("क्या दूध उबल गया है?")।पोंगल - नई शुरुआत करने का समय! https://indianculture.gov.in/hi/food-and-culture/food-festivals/paongala-nai-saurauata-karanae-kaa-samaya indianculture.gov.in 31 मई 2023 hi प्रकार thumb|एक भारतीय डाक टिकट पर पोंगल पोंगल की सभी किस्में गाय के दूध से बनाई जाती हैं।Monks Of Kauai Aadheenam 1997 Monks' Cookbook 37d_EAAAQBAJ PT91 yes Himalayan Academy Publications 91-92 इन किस्मों में निम्नलिखित शामिल हैं: वेन पोंगल वेन या वेन (गर्म) पोंगल दक्षिण एशियाई खिचड़ी के समान चावल और दाल के मिले पकवान के रूप में पकाया जाता है। यह काली मिर्च, अदरक, हल्दी, और कभी-कभी हींग, काजू, जीरा, करी पत्ते, घी, मूंग, और नमक के साथ बनाया जाता है। दक्षिण भारत में इसे आमतौर पर नाश्ते में नारियल की चटनी और भारतीय फिल्टर कॉफी के साथ खाया जाता है। सक्करई पोंगल सक्करई (मीठा) पोंगल गुड़, इलायची, काजू, और कभी-कभी घी, सुनहरी किशमिश, जायफल और नमक के साथ बनाया जाता है। इसे देवता को चढ़ाने के बाद परोसा जाता है। कोझी पोंगल कोझी पोंगल चिकन अर्थात मुर्गे और मसालों के साथ पकाया जाता है। सन्यासी पोंगल सन्यासी पोंगल सब्ज़ियों के साथ पकाया जाता है।Shanmugalingam Cynthia 2022 Rambutan: Recipes from Sri Lanka U6VqEAAAQBAJ PAPA210 yes Bloomsbury Publishing 210 चित्र दीर्घा सन्दर्भ 33em बाहरी कड़ी Pongal (dish) पोंगल पकवान, वेब दुनिया पर। श्रेणी:तमिल खाना