411 REFERENCE · Wikipedia
पैरासिटामॉल के ब्रांड नाम
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
पैरासिटामोल (paracetamol ) एक दर्द-निवारक तथा ज्वर-निवारक दवा है जो विश्व के विभिन्न भागों में भिन्न-भिन्न ब्रांड नामों से बिकती है। पैरासिटामॉल को एसिटामिनोफेन (acetaminophen) भी कहते हैं। पैरासिटामोल के कुछ प्रमुख ब्राण्ड नाम ये हैं - टाइलीनॉल (Tylenol), कालपोल (Calpol) तथा पैनाडॉल (Panadol)। भारत में बिकने वाली क्रोसिन (Crocin) भी पैरासिटामॉल का ही एक ब्रांड नाम है।
क्रोसिन
क्रोसिन मुख्य रूप से पेरासिटामोल युक्त दवा है। मार्केट में क्रोसिन एडवांस के रूप में भी उपलब्ध है। क्रोसिन एडवांस भी मुख्य रूप से दर्द से राहत पाने तथा बुखार भगाने के लिए उपयोग में लाई जाती है। क्रोसिन टेबलेट साइक्लो-ऑक्सीजनेज (सीओएक्स) एंजाइमों के प्रभाव को रोकने का काम करता है। जो ना की सिर्फ बड़ों के लिए प्रयोग में आती है बल्कि बच्चों को हो रहे दर्द बुखार आदि के लिए भी उपयोग की जाती है। क्रोसिन टैबलेट का प्रयोग सिरदर्द, दाँत के दर्द, ज़ुकाम, फ्लू, जोड़ों में, या मासिक धर्म से होने वाली हल्के या मध्यम दर्द से राहत पाने के लिए किया जाता है।
क्रोसिन गंध रहित ऑक्सीजन को रोकने का काम करती है। वैसे तो यह एंजाइम हमारे शरीर में स्वाभाविक रूप से मौजूद होते हैं जो कि रसायनों के उत्पादन मैं सहायक होते हैं। जिसके कारण चोट में दर्द सूजन और लाली पन होता है।
सन्दर्भ
श्रेणी:ज्वरहारी औषधियाँ