Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

बीटा टाओरी तारा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|200px|काल्पनिक रेखाओं से बनी वृष तारामंडल की आकृति - बीटा टाओरी इस आकृति का सबसे ऊपर-दाई तरफ़ का तारा है thumb|200px|मंगल और चन्द्रमा के बीच लटकते बीटा टाओरी (एल्नैट) की एक निशाकालीन तस्वीर बीटा टाओरी, जिसका बायर नामांकन में भी यही नाम (β Tau या β Tauri) दर्ज है, वृष तारामंडल का दूसरा सबसे रोशन तारा है। इसका पृथ्वी से देखा गया औसत सापेक्ष कांतिमान (यानि चमक) का मैग्निट्यूड) १.६८ है और यह पृथ्वी से १३० प्रकाश-वर्ष की दूरी पर स्थित है।http://simbad.u-strasbg.fr/simbad/sim-id?Ident=elnath&NbIdent=1&Radius=2&Radius.unit=arcmin&submit=submit+id SIMBAD query result: Elnath - Star in double system Centre de Données astronomiques de Strasbourg 24 अगस्त 2011 https://web.archive.org/web/20140314103641/http://simbad.u-strasbg.fr/simbad/sim-id?Ident=elnath&NbIdent=1&Radius=2&Radius.unit=arcmin&submit=submit+id 14 मार्च 2014 live यह पृथ्वी से दिखने वाले तारों में से २८वा सब से रोशन तारा भी है। अन्य भाषाओं में बीटा टाओरी को अरबी भाषा में "अन-नत्ह" (ur النطح) कहा जाता है, जिसका अर्थ है "सांड के सींग"। इसे अंग्रेज़ी में भी कभी-कभी "ऍलनैट" (Elnath) कहा जाता है। वर्णन बीटा टाओरी एक B7 III श्रेणी का दानव तारा है। इसकी अंदरूनी चमक (निरपेक्ष कान्तिमान) हमारे सूरज की ७०० गुना है। इसका व्यास हमारे सूरज के व्यास का ५ से ६ गुना और इसका द्रव्यमान सूरज के द्रव्यमान का ४.५ गुना है। रासायनिक तत्वों के नज़रिए से इस तारे में हमारे सूरज की तुलना में मैंगनीज़ अधिक है और मैग्नेशियम और कैल्शियम कम है। यह तारा अपने केंद्र में मौजूद हाइड्रोजन ईंधन या तो ख़त्म कर चुका है या करने वाला है और अब मुख्य अनुक्रम तारा नहीं रहा है। चंद लाख सालों बाद यह फूलकर ठंडा होना शुरू हो जाएगा और एक नारंगी दानव तारा बन जाएगा। बीटा टाओरी आकाश में जहाँ नज़र आता है उसके बहुत समीप एक धुंधला-सा तारा भी दिखाई देता है, इसलिए खगोलशास्त्री इसे एक दोहरा तारा मानते हैं।CCDM (Catalog of Components of Double & Multiple stars (Dommanget+ 2002) VizieR Centre de Données astronomiques de Strasbourg http://vizier.u-strasbg.fr/viz-bin/VizieR-S?CCDM%20J05263%2b2836B 24 अगस्त 2011 https://web.archive.org/web/20120222065446/http://vizier.u-strasbg.fr/viz-bin/VizieR-S?CCDM%20J05263+2836B 22 फ़रवरी 2012 dead http://www.alcyone.de/SIT/mainstars/SIT000764.htm Al Nath Alcyone Bright Star Catalogue 24 अगस्त 2011 https://web.archive.org/web/20110720232439/http://www.alcyone.de/SIT/mainstars/SIT000764.htm 20 जुलाई 2011 dead आसमान में कभी-कभी बीटा टाओरी चन्द्रमा के बहुत पास दिखाई देता है और कभी-कभी उसके पीछे छिप भी जाता है। इन्हें भी देखें दानव तारे वृष तारामंडल सन्दर्भ 2 श्रेणी:तारे श्रेणी:दानव तारे श्रेणी:वृष तारामंडल श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना