411 REFERENCE · Wikipedia
प्रमस्तिष्कमेरु द्रव
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
right|thumb|300px|मानव के प्रमस्तिष्कमेरु द्रव के चार नमूने (सामान्य)
right|thumb|300px|मस्तिष्क के एमआरआई में प्रमस्तिष्कमेरु द्रव का स्पन्दन साफ दिख रहा है।
प्रमस्तिष्कमेरु द्रव या मस्तिष्क-मेरु तरल (Cerebrospinal fluid/CSF) स्वच्छ रंगहीन तरल है जो मस्तिष्क के रक्तक जालक (choroid plexus) में बनता है। यह खोपड़ी के अन्दर मस्तिष्क के लिए गद्दी जैसा कार्य करता है। इसके अलावा यह प्रतिरक्षात्मक (immunological) कार्य एवं प्रमस्तिष्कीय रक्त प्रवाह के स्वतःनियन्त्रण का भी कार्य करता है।
प्रमस्तिष्कमेरु द्रव मस्तिष्क को आवश्यक न्यूट्रिशन, ऑक्सीजन और हार्मोन प्रदान कराता तथा अवशिष्ट (waste) पदार्थों को बाहर निकालता है।
श्रेणी:मानव शरीररचना