Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

ग्लास्नोस्त

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अंगूठाकार|ग्लास्नोस्त ग्लास्नोस्त एक सोवियत नीति थी जिसका उद्देश्य "सोवियत रूस के सरकारी संस्थानोँ एवं क्रियाकलापोँ में खुलेपन एवं पारदर्शिता को बढ़ाना" था। इस नीति का संस्थापन मिखाइल गोर्बाचेव ने अस्सी के दशक के उत्तरार्ध में किया। Milestones in Glasnost and Perestroyka: Politics and People Brookings Institution Press 1991 https://archive.org/details/milestonesinglas00edah 0-8157-3623-1 registration ग्लास्नोस्त को सामान्यतः पेरेस्त्रोइका (शाब्दिक अर्थ:पुनर्गठन; गोर्बाचेव द्वारा संस्थापित एक अन्य समकालीन सुधारवादी नीति) के साथ जोड़कर देखा जाता है। "ग्लास्नोस्त" शब्द का रूसी भाषा में उपयोग १८वीं शताब्दी के अंत से किया जा रहा है।ru Словарь Академии Российской. Часть II 1790 Императорская Академия Наук СПб. 72 http://www.runivers.ru/bookreader/book10108/#page/100/mode/1up https://web.archive.org/web/20150924092824/http://www.runivers.ru/bookreader/book10108/#page/100/mode/1up 24 सितंबर 2015 dead गोर्बाचेव द्वारा इस शब्द का प्रयोग उन नीतियों हेतु किया जाता था जो उनके हिसाब से कम्युनिस्ट पार्टी एवं सोवियत सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार को कम तथा केंद्रीय आयोग में प्रशासनिक शक्तियों के दुष्प्रयोग को सीमित कर सकती हैं। रूसी मानवाधिकार कार्यकर्ता ल्युदमिला अलेक्सेयेवा के अनुसार "ग्लास्नोस्त" शब्द "शताब्दियों से रूसी भाषा का भाग रहा है। वह तब से शब्दकोशों एवं विशानशास्त्रों में उल्लेखित है, जबसे शब्दकोश एवं विधानशास्त्र अस्तित्व में हैं। वह एक साधारण, मेहनती एवं अनिर्वचनीय शब्द है जिसका प्रयोग एक प्रक्रिया, प्रशानिक न्याय की कोई भी प्रक्रिया जो अनावृत रूप से संचालित की जाए, के लिए किया जाता है जाता है।"अलेक्सेयेवा, ल्युदमिला एवं पॉल गोल्डबर्ग The Thaw Generation: Coming of Age in the Post-Stalin Era पेनसिलवेनिया: पिट्सबर्ग प्रेस विश्वविद्यालय, 1990. ग्लास्नोस्त शब्द का प्रयोग रूसी इतिहास में ८० के दशक के उस समय के लिए भी जाता है जब वहाँ कम सेंसरशिप एवं सूचना की अधिक आज़ादी थी। प्रभाव अधिक पारदर्शिता सेंसरशिप में छूट दिए जाने के परिणामस्वरूप कम्युनिस्ट पार्टी की समाचार माध्यमों पर पकड़ ढीली पड़ने लगी। कुछ ही समय में समाचार माध्यमों ने सोवियत प्रशासन द्वारा दबाकर रखी गयी गम्भीर सामाजिक एवं आर्थिक समस्याओं (जैसे घटिया आवास, खाद्य अभाव, नशाखोरी, प्रदूषण, ऊँची मृत्युदर, महिलाओं का समाज में दोयम दर्जा तथा राज्य के अपने नागरिकों के प्रति किये गए अपराध) को अनावृत करना शुरू कर दिया। सेंसरशिप में छूट के परिणामस्वरूप सोवियत रूस में पाश्चात्य साहित्य एवं चलचित्र का आगमन हुआ; धर्म, ज्योतिष एवं अन्य विषयों, जिनपर सोवियत प्रकाशक ध्यान नहीं दिया करते थे, पर लिखी गयी पुस्तकें उपलब्ध होने लगीShane Scott Dismantling Utopia: How Information Ended the Soviet Union https://archive.org/details/dismantlingutopi0000shan 1994 Ivan R. Dee Chicago 1-56663-048-7 182 to 211 A Normal Country: The Pop Culture Explosion ...market forces had taken over publishing...। इसके साथ ही, ग्लास्नोस्त के चलते, लोगों को अपने भूत का ज्ञान हुआ। इसके चलते सोवियत जीवन की बहुत सकारात्मक छवि, जो प्रशासनिक माध्यमों द्वारा लोगों के समक्ष प्रस्तुत की जाती थी, का तीव्रता से ह्रास हुआ तथा सोवियत जीवन से जुड़े हुए नकारात्मक पहलु प्रकाश में आये। इससे नागरिकों का सोवियत जीवन शैली से विश्वास उठने लगा। सोवियत इतिहास से सम्बंधित खुलासों का उन जनों पर विध्वंसक प्रभाव पड़ा जिनका साम्यवादी राज्य पर विश्वास था तथा जिन्हे इस तरह की जानकारी पहले उपलब्ध नहीं थीShane Scott Dismantling Utopia: How Information Ended the Soviet Union https://archive.org/details/dismantlingutopi0000shan 1994 Ivan R. Dee Chicago 1-56663-048-7 212 to 244 Letting Go of the Leninist Faith All this degradation and hypocrisy is laid not just at the feet of Stalin but of Lenin and the Revolution that made his rule possible.। सन्दर्भ श्रेणी:सोवियत संघ श्रेणी:रूसी शब्द