Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अंतानिओ वेरिओ

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

300px|right|thumb|एन्तानिओ वेरिओ अंतोनिओ वेरिओ (Varrio, Antonio, १६४०-१७०७) इटली का दरबारी चित्रकार था। फ्रांसीसी कला अकादमी से वह लगभग १६७१ ई. में इंग्लैंड आया। विंडसर तथा व्हाइट हाल के राजभवनों में उसे चित्र बनाने का काम दिया गया। बाद में उसने चैटसवर्थ तथा बर्ले में भी चित्र बनाए। १६९९ में वह क्वीन एन की आज्ञा से हैपटन कोर्ट के लिए चित्र बनाने में संलग्न हुआ। वेरिओ की चित्रकला अलंकरणप्रधान थी। वह गाढ़े चमकदार रंगों से तड़क-भड़कवाले चित्र बनाता था और चित्र के पात्रों की वेशभूषा को खूब अलंकृत कर चित्रित करता था। ऐसे चित्र उस समय इंग्लैड में नए-नए चले थे और साधारण दर्शकों का खूब मनोरंजन करते थे। बाहरी कड़ियाँ British Art, Online Encyclopedia, 2009 श्रेणी:इटली के चित्रकार