411 REFERENCE · Wikipedia
मद्रास एण्ड सदर्न महाराटा रेलवे
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|300px| मद्रास एण्ड सदर्न महाराटा रेलवे का मानचित्र
मद्रास एण्ड सदर्न महाराटा रेलवे, (अंग्रेजी: Madras and Southern Mahratta Railway; हिन्दी अनुवाद: मद्रास और दक्षिणी मराठा रेल), दक्षिण भारत में रेल सेवाओं का संचालन करने वाली एक रेलवे कंपनी थी। 1 जनवरी 1908, को मद्रास रेलवे और सदर्न महाराटा रेलवे के विलय के फलस्वरूप यह कंपनी अस्तित्व में आई थी। प्रारंभ में इसका मुख्यालय मद्रास के रोयापुरम में था, लेकिन बाद में इसे एग्मोर में एक नव निर्मित भवन में स्थानांतरित कर दिया, जिसका उद्घाटन 11 दिसम्बर 1922 को किया गया था। 1 अप्रैल 1944 को इस कंपनी का प्रबंधन सीधे भारत सरकार ने अपने हाथों में ले लिया।http://www.indianrailways.gov.in/financecode/ADMIN_FINANCE/AdminFinanceCh1_Data.htm Chapter 1 - Evolution of Indian Railways-Historical Background Ministry of Railways website 16 अगस्त 2011 https://web.archive.org/web/20090601024404/http://www.indianrailways.gov.in/financecode/ADMIN_FINANCE/AdminFinanceCh1_Data.htm 1 जून 2009 live 14 अप्रैल 1951 को भारतीय रेल के 16 ज़ोनों (अंचलों) में से दक्षिण रेलवे का गठन मद्रास एण्ड सदर्न महाराटा रेलवे, द साउथ इंडियन रेलवे और मैसूर स्टेट रेलवे नामक कंपनियों का आपस में विलय कर के किया गया।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
श्रेणी:भारत की बंद रेलवे कंपनियां