411 REFERENCE · Wikipedia
सेना दिवस (भारत)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सेना दिवस के अवसर पर पूरा देश थल सेना की वीरता अदम्य साहस और शौर्य की कुर्बानी की दास्ताँ को बयान करता है। जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। दिल्ली में सेना मुख्यालय के साथ-साथ देश के कोने-कोने में शक्ति प्रदर्शन के साथ-साथ भारतीय सेना की मुख्य उपलब्धियों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
भारतीय सेना दिवस Amar Jawan Jyoti.jpg अमर जवान ज्योति चालू सेना 15 01 वार्षिक इंडिया गेट पर अमर जवान ज्योति व सभी सैन्य मुख्यालयों पर। India
सेना दिवस, भारत में हर वर्ष 15 जनवरी को लेफ्टिनेंट जनरल (बाद में फ़ील्ड मार्शल) के. एम. करियप्पा के भारतीय थल सेना के शीर्ष कमांडर का पदभार ग्रहण करने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
उन्होंने 15 जनवरी 1949 को ब्रिटिश राज के समय के भारतीय सेना के अंतिम अंग्रेज शीर्ष कमांडर जनरल रॉय फ्रांसिस बुचर से यह पदभार ग्रहण किया था। यह दिन सैन्य परेडों, सैन्य प्रदर्शनियों व अन्य आधिकारिक कार्यक्रमों के साथ नई दिल्ली व सभी सेना मुख्यालयों में मनाया जाता है। इस दिन उन सभी बहादुर सेनानियों को सलामी भी दी जाती है जिन्होंने कभी ना कभी अपने देश और लोगों की सलामती के लिये अपना सर्वोच्च न्योछावर कर दिया। Indian Army Day http://www.indiacelebrating.com/events/army-day/ 18 सितम्बर 2015 http://www.indiacelebrating.com/events/army-day/ https://web.archive.org/web/20150915045333/http://www.indiacelebrating.com/events/army-day/ 15 सितंबर 2015 dead
इतिहास
15 अगस्त 1947 को जब भारत स्वतंत्र हुआ, तब देश भर में व्याप्त दंगे-फसादों तथा शरणार्थियों के आवागमन के कारण उथल-पुथल का माहौल था।Verma Bharat Hiranandani GM Pandey BK Indian Armed Forces 2013 Lancer Publishers LLC Atlanta 9781935501732 31 https://books.google.co.in/books?id=yXCUeGUW3VQC 15 January 2018 en https://web.archive.org/web/20180115184748/https://books.google.co.in/books?id=yXCUeGUW3VQC 15 जनवरी 2018 live इस कारण कई प्रशासनिक समस्याएं पैदा होने लगी और फिर स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सेना को आगे आना पड़ा। इसके पश्चात एक विशेष सेना कमांड का गठन किया गया, ताकि विभाजन के दौरान शांति-व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। परन्तु भारतीय सेना के अध्यक्ष तब भी ब्रिटिश मूल के ही हुआ करते थे। 15 जनवरी 1949 को फील्ड मार्शल के एम करिअप्पा स्वतंत्र भारत के पहले भारतीय सेना प्रमुख बने थे।India Celebrates Army Day, Know Important Facts About Indian Army http://www.india.com/news/india/india-celebrates-army-day-know-important-facts-about-indian-army-2843636/ 15 जनवरी 2018 india.com en https://web.archive.org/web/20180115095427/http://www.india.com/news/india/india-celebrates-army-day-know-important-facts-about-indian-army-2843636/ 15 जनवरी 2018 dead उस समय भारतीय सेना में लगभग 2 लाख सैनिक थे।सेना दिवस: आज ही के दिन 'आजाद' हुई थी आर्मी, 2 लाख थे सैनिक https://aajtak.intoday.in/gallery/know-important-facts-about-indian-army-day-tedu-6-18204.html 15 जनवरी 2018 आज तक https://web.archive.org/web/20180115184756/https://aajtak.intoday.in/gallery/know-important-facts-about-indian-army-day-tedu-6-18204.html 15 जनवरी 2018 live उनसे पहले यह पद कमांडर जनरल रॉय फ्रांसिस बुचर के पास था। उसके बाद से ही प्रत्येक वर्ष 15 जनवरी को सेना दिवस मनाया जाता है।बिडंदा चेंगप्पा Indian Army transitions http://www.deccanherald.com/content/653833/indian-army-transitions.html १५ जनवरी 2018 15 जनवरी 2018 दक्कन हेराल्ड बंगलुरु en https://web.archive.org/web/20180115184731/http://www.deccanherald.com/content/653833/indian-army-transitions.html 15 जनवरी 2018 live के एम करिअप्पा पहले ऐसे अधिकारी थे जिन्हें फील्ड मार्शल की उपाधि दी गई थी। उन्होंने साल 1947 में भारत-पाक युद्ध में भारतीय सेना का नेतृत्व किया था।
समारोह
दिल्ली
सेना दिवस के उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष दिल्ली छावनी के करिअप्पा परेड ग्राउंड में परेड निकाली जाती है, जिसकी सलामी थल सेनाध्यक्ष लेते हैं। 2018 में 70 वाँ सेना दिवस मनाया गया, जिसमें परेड की सलामी जनरल बिपिन रावत ने ली।Indian Army to celebrate 70th Army Day; General Bipin Rawat to review parade in New Delhi http://zeenews.india.com/india/indian-army-to-celebrate-70th-army-day-general-bipin-rawat-to-review-parade-in-new-delhi-2073911.html १५ जनवरी २०१८ १५ जनवरी २०१८ ज़ी न्यूज़ नई दिल्ली en https://web.archive.org/web/20180115052733/http://zeenews.india.com/india/indian-army-to-celebrate-70th-army-day-general-bipin-rawat-to-review-parade-in-new-delhi-2073911.html 15 जनवरी 2018 live
संदर्भ (सन्दर्भ)
इन्हें भी देखें
सैन्य बल दिवस अन्य देशों में।
List of important days celebrated worldwide
सन्दर्भ
श्रेणी:भारतीय सेना
श्रेणी:भारत के वार्षिक समारोह