411 REFERENCE · Wikipedia
कुतुबपुर दताना
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
कुतुबपुर दताना (अथवा 'दताना'), रवा राजपूत (राजपूत जाती कि एक मुख्य उपजाति) का गाँव है जो कि बुढ़ाना तहसील, मुज़फ्फरनगर जिला, उत्तर प्रदेश से ८ किमी पूर्व में स्तिथ है।
गाँव का डाकघर ३ किमी दूर एक कुरथल नामक गाँव में पड़ता है। दताना गाँव बुढ़ाना तहसील के अंतर्गत पड़ता है।
गाँव के निर्देशांक २९.२३२१४८२ उ. एवं ७७.५१७७१८१ पू. हैं।
हिंडन नदी गाँव कि सीमा को उत्तर कि दिशा में छूते हुए बहती है।
गाँव में एक प्राथमिक विद्यालय है। इसी विद्यालय के पीछे स्तिथ एक ८वीं तक शिक्षा प्रदान करने के लिए नया विद्यालय खोला गया है। शिवजी का मंदिर भी प्राथमिक विद्यालय के पास में ही है।
खेती योग्य जमीन को मुख्यतः २ हिस्सो में विभाजित किया गया है, खाद्दर एवं बांगर जो नदी से क्रमशः पास और दूर हैं।
हालांकि गन्ना ही गाँव कि वाणिज्यिक फसल है परन्तु आज कल पॉप्लर की खेती भी बहुतायत में हो रही है।
गाँव के पूर्व में नगवा और अटाली, पश्चिम में महालजना, उत्तर में रियावली एवं नंगला नामक गाँव स्तिथ हैं। बस, जुगाड़ और तांगा गाँव में आने जाने के मुख्य साधन हैं।
दिल्ली से गाँव तक पहुचने के लिए बड़ौत और मेरठ से होते हुए सड़क मार्ग है।
रवा राजपूत जाति में रिस्ते खोजने के लिए (www.rawarajputmatrimonials.com) रवाराजपूत मैट्रीमोनियलस का प्रयोग होने लगा है। यह एक मुफत सेवा है जिसे सामजिक संगठन की प्रेरणा से समाज की मदद के लिए बनाया गया है।