411 REFERENCE · Wikipedia
मोती मस्जिद
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
भोपाल की मोती मस्जिद मोती मस्जिद, भोपाल
मोती मस्जिद उर्दू: موتی مسجد) मुगल बादशाह शाहजहां द्वारा बनवाई गई मस्जिद है। जो आगरा के लाल किले में स्थित है।
2 : इसी नाम से एक दूसरी मस्जिद लाहौर, पाकिस्तान में भी स्थित है। जो मुगल बादशाह जहांगीर के द्वारा 1645 में बनवाई गई थी। यह लाहौर का किला में स्थित है।
3 : इसी नाम की तीसरी मस्जिद दिल्ली के लाल किले में भी स्थित है,जो मुगल बादशाह औरंगज़ेब द्वारा बनवाई गई थी।
4: इसी नाम की चौथी मोती मस्जिद दिल्ली के महरौली स्थित ज़फर महल में स्थित है, जो मुगल सम्राट अकबर शाह (द्वितीय) द्वारा बनवाई गई थी।
5: इसी नाम की पांचवीं मस्जिद भोपाल रियासत की शासिका सिकंदर जहां बेगम द्वारा बनवाई गई थी। जो भोपाल में स्थित है । सिकंदर जहां बेगम का उपनाम मोती बीबी था। उन्ही के नाम पर मस्जिद का नाम मोती मस्जिद रखा गया।
6: इसी नाम से छठी मस्जिद फैज़ाबाद में है, जो अवध के नवाब के द्वारा बनवयी गई है।
7 : इसी नाम की सातवीं मस्जिद का निर्माण रामपुर स्टेट के नवाब फैज़ुल्ला खां द्वारा 1711 ई• में शुरू करवाया गया था, जो नवाब हामिद अली खां ने पूरा करवाया। यह रामपुर के तोपखाना रोड पर स्थित है।
चित्रदालन
श्रेणी:मुगल वास्तुकला
श्रेणी:भारत में मस्जिदें
श्रेणी:दिल्ली के दर्शनीय स्थल
श्रेणी:मुग़ल मस्जिदें