411 REFERENCE · Wikipedia
रयान गोसलिंग
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
Ryan Gosling in 2018.jpg रयान गोसलिंग रयान थॉमस गोसलिंग 1980 11 12 ओंटेरियो, कनाडा अभिनेता 1993–वर्तमान एवा मेंडिस (2011–वर्तमान) 2
रयान थॉमस गोसलिंग (Ryan Thomas Gosling; जन्म: 12 नवंबर 1980) कनाडाई अभिनेता हैं। स्वतंत्र फिल्म और बड़े स्टूडियो की फीचर फ़िल्में, दोनों में ही उन्होंने प्रमुखता से काम किया है। उन्हें एक गोल्डन ग्लोब पुरस्कार मिल चुका है। जबकि उन्हें दो बार अकादमी पुरस्कार और एक बार ब्रिटिश अकादमी फ़िल्म पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है।
वह कनाडा में जन्में और पले-बढ़े हैं। वह 13 साल की उम्र में डिज़्नी चैनल के द मिकी माउस क्लब (1993-1995) में एक बाल कलाकार के रूप में उभरे।http://www.angelfire.com/celeb2/rygos/whothehellart.html Who the Hell Is This? Angelfire 26 जनवरी 2012 live https://web.archive.org/web/20131022224625/http://www.angelfire.com/celeb2/rygos/whothehellart.html 22 अक्टूबर 2013 वह फिर आर यू अफ्रेड ऑफ द डार्क (1995) और गूसबम्प्स (1996) सहित अन्य पारिवारिक कार्यक्रमों में दिखाई दिए।http://www.totalfilm.com/features/the-evolution-of-ryan-gosling/are-you-afraid-of-the-dark-1995 The Evolution of Ryan Gosling Total Film 14 जनवरी 2011 26 जनवरी 2012 live https://web.archive.org/web/20110117045716/http://www.totalfilm.com/features/the-evolution-of-ryan-gosling/are-you-afraid-of-the-dark-1995 January 17, 2011 उनकी पहली फ़िल्मी भूमिका द बिलीवर (2001) में नाज़ी कट्टरपंथी के रूप में थी। 2004 की रूमानी नाट्य फ़िल्म, द नोटबुक में अभिनय से उन्हें ख्याति प्राप्त हुई। इसके बाद रयान ने समीक्षकों द्वारा प्रशंसित कई स्वतंत्र फिल्मों में अभिनय किया। जिनमें हाफ नेल्सन (2006) शामिल है, जिसके लिए उन्हें अकादमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए नामांकित किया गया था। लार्स एंड द रियल गर्ल (2007) और ब्लू वेलेंटाइन (2010) उनकी अन्य सफ़ल स्वतंत्र फ़िल्में हैं।
उन्होंने 2011 में मुख्यधारा की तीन फिल्मों में अभिनय किया, रोमांटिक कॉमेडी क्रेज़ी, स्टुपिड, लव, राजनीतिक ड्रामा द आइड्स ऑफ मार्च और एक्शन ड्रामा ड्राइव। यह सभी आलोचनात्मक और व्यावसायिक रूप से सफल रहीं। लॉस्ट रिवर (2014) के साथ उन्होंने अपने निर्देशन की शुरुआत की। उन्होंने फिर द बिग शॉर्ट (2015) और संगीतमय रूमानी फ़िल्म ला ला लैंड (2016) में अभिनय किया। ला ला लैंड के लिये उन्हें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला।गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड में 'ला ला लैंड' ने मारी बाजी https://www.bbc.com/hindi/entertainment-38551728 23 जून 2023 बीबीसी हिन्दी hi साथ ही अकादमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए दूसरा नामांकन प्राप्त हुआ।ऑस्कर का दिल हुआ Land Land मूनलाईट और अराइवल को आठ Nominations - https://www.jagran.com/entertainment/bollywood-film-la-la-land-got-14-noninations-in-this-years-oscar-15431352.html 23 जून 2023 दैनिक जागरण hi उन्हें साइंस फिक्शन थ्रिलर ब्लेड रनर 2049 (2017) और जीवनी फ़िल्म फर्स्ट मैन (2018) के साथ और भी प्रशंसा मिली।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
331516
श्रेणी:1980 में जन्मे लोग
श्रेणी:कनाडा के लोग
श्रेणी:जीवित लोग