Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

शर्मिला निकोललेट

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

शर्मिला निकोललेट (जन्म-१२ मार्च,१९९१) एक बंगलोर की इंडो-फ्रेंच पेशेवर गोल्फर हैं। प्रारंभिक साल शर्मिला का जन्म बंगलोर में हुआ था। उनके पिता मार्क निकोललेट एक फ्रेंच और उनकी माता सुरेखा निकोललेट बंगलोर, भारत से हैं। सुरेखा एक परफ्युमिस्त हैं, उनका अपना खुद का एक बंगलोर में पद्मिनी अरोरा एलटीडी.हैं। उनके पिता एक सॉफ्टवेर पेशेवरEducationworldonline.net हैं। निकोललेट ने अपनी स्कूली शिक्षा बिशप कॉटन गर्ल्स स्कूल से व बंगलोर इंटरनेशनल स्कूल से अपनी १०वी और १२वी की शिक्षा पूरी की। अब वह निजी तौर पे स्नातक भी पूरी कर रही हैं। "Sharmila Nicollet". Women's Golf Association of India. Retrieved 26 August 2012. निकोलेट ने ११ वर्ष की आयु में २००२ से ही गोल्फ खेलना शुरू कर दिया। उन्होंने १५ वर्ष की आयु में अपना पहला टूर्नामेंट जीता।Sharmila Nicollet [Biography] ~ Matpal वह एक पूर्व राष्ट्रीय उप-जूनियर तैराकी चैंपियन है, उन्होंने राज्य और राष्ट्रीय जल सर्वेक्षण (१९९७ से २००१) में ७२ स्वर्ण और रजत पदक जीते थे। वह एक राज्य स्तर की एथलीट भी थीं, जहां उन्होंने बिशप कॉटन गर्ल्स स्कूल में भी बहुत रिकॉर्ड बनाये। Curti, Chuck (20 July 2011). "Indian Starlet Nicollet Brings The 'Bling' And The Game". 7Cs Golf. Retrieved 26 August 2012. करियर बतौर व्यावसायिक गोल्फर १८ वर्ष की उम्र में वह एक पेशेवर गोल्फर बन गयी।Bilali, Shaghil (21 January 2012). "Golfer Sharmila Nicollet aims big in Europe". India Today. Retrieved 26 August 2012. लेडीज यूरोपीय टूर के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए वह सबसे कम उम्र के भारतीय गोल्फर हैं।Sharmila targets tour title वह यूरोपीय टूर पर एक पूरा कार्ड हासिल करने वाली दूसरी भारतीय है। निकोललेट ने भारत के महिला गोल्फ एसोसिएशन पर २००९-२०१० में मेरिट का ऑर्डर जीता और फिर २०१०-२०११ में ऑर्डर ऑफ़ मेरिट फिर से जीता। भारत के महिला गोल्फ एसोसिएशन में अभी तक उन्होंने ११ जीत दर्ज की हैं। वह २०१२ में लेडीज़ यूरोपीय टूर के लिए एक पूर्ण टूर कार्ड के साथ उत्तीर्ण हो गई, यह अर्हता प्राप्त करने वाली वह सबसे कम उम्र की भारतीय गोल्फर थी।"Sharmila Nicollet – India's Rising Superstar". Golfing World. Retrieved 26 August 2012. निकोललेट २०१२ में हीरो-केजीए टूर्नामेंट की चैंपियन थी और २०१५ में हीरो-डब्ल्यूपीजीटी की।"Sharmila claims her first title of the year". The Hindu. 4 September 2015. Retrieved 4 September 2015. सन्दर्भ श्रेणी:भारतीय महिला खिलाड़ी श्रेणी:भारत के गोल्फ खिलाड़ी