411 REFERENCE · Wikipedia
संजीव कुमार
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
संजीव कुमार Sanjeev Kumar, Best Actor for Koshish.jpg हरीभाई जेठालाल जरीवाला 1938 7 9 y सूरत, गुजरात, ब्रिटिश भारत मुम्बई, महाराष्ट्र, भारत 1985 11 6 1938 7 9 y हरीभाई अभिनेता कोई नहीं 1960–1984
संजीव कुमार (मूल नाम : हरीभाई जरीवाला; जन्म: 9 जुलाई 1938, मृत्यु: 6 नवम्बर 1985) हिन्दी फ़िल्मों के एक प्रसिद्ध अभिनेता थे। उनका पूरा नाम हरीभाई जरीवाला था। वे मूल रूप से गुजराती थे। इस महान कलाकार का नाम फ़िल्मजगत की आकाशगंगा में एक ऐसे धुव्रतारे की तरह याद किया जाता है जिनके बेमिसाल अभिनय से सुसज्जित फ़िल्मों की रोशनी से बॉलीवुड हमेशा जगमगाता रहेगा। उन्होंने नया दिन नयी रात फ़िल्म में नौ रोल किये थे। कोशिश फ़िल्म में उन्होंने गूँगे बहरे व्यक्ति का शानदार अभिनय किया था। शोले फ़िल्म में ठाकुर का चरित्र उनके अभिनय से अमर हो गया।
उन्हें श्रेष्ठ अभिनेता के लिए राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार के अलावा फ़िल्मफ़ेयर क सर्वश्रेष्ठ अभिनेता व सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार दिया गया। वे आजीवन कुँवारे रहे और मात्र 47 वर्ष की आयु में सन् 1985 में हृदय गति रुक जाने से मुम्बई में उनकी मृत्यु हो गयी। 1960 से 1984 तक पूरे पच्चीस साल तक वे लगातार फ़िल्मों में सक्रिय रहे।
उन्हें उनके शिष्ट व्यवहार व विशिष्ट अभिनय शैली के लिये फ़िल्मजगत में हमेशा याद किया जायेगा।
जीवन
संजीव कुमार का जन्म सूरत में 9 जुलाई 1938 को जेठालाल जरीवाला के एक मध्यमवर्गीय गुजराती ब्राह्मणhttps://www.jagran.com/entertainment/bollywood-sanjeev-kumar-birth-anniversary-know-the-story-behind-the-name-change-from-haribhai-23754828.html किसके कहने पर हरिहर जेठालाल बन गये थे Sanjeev Kumar? दिलचस्प है 'हरिभाई' के नाम बदलने का किस्सा 8 July 2024 परिवार में हुआ था। Salt-and-pepper memories with Sanjeev Kumar हिन्दुस्तान टाइम्स http://www.hindustantimes.com/editorial-views-on/ColumnsOthers/Salt-and-pepper-memories-with-Sanjeev-Kumar/Article1-954727.aspx November 4, 2012 2013-09-10 https://web.archive.org/web/20130815011536/http://www.hindustantimes.com/editorial-views-on/ColumnsOthers/Salt-and-pepper-memories-with-Sanjeev-Kumar/Article1-954727.aspx 15 अगस्त 2013 live उनका जन्म का नाम हरिहर जरीवाला था किन्तु प्यार से सभी कुटुम्बी और सम्बन्धी उन्हें हरीभाई जरीवाला ही कहते थे। यद्यपि उनका पैतृक निवास सूरत में था परन्तु फ़िल्मजगत की चाह उन्हें मायानगरी मुंबई खींच लायी। यह शौक उन्हें बचपन से ही था।
फ़िल्मों में बतौर अभिनेता काम करने का सपना देखने वाले हरीभाई भारतीय फिल्म उद्योग में आकर संजीव कुमार हो गये। अपने जीवन के शुरूआती दौर में पहले वे रंगमंच से जुड़े परन्तु बाद में उन्होंने फ़िल्मालय के एक्टिंग स्कूल में दाखिला लिया। इसी दौरान वर्ष 1960 में उन्हें फ़िल्मालय बैनर की फ़िल्म हम हिन्दुस्तानी में एक छोटी सी भूमिका निभाने का मौका मिला। उसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक फ़िल्मों में अपने शानदार अभिनय से वे एक प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता बने।
संजीव कुमार ने विवाह नहीं किया परन्तु प्रेम कई बार किया था। उन्हें यह अन्धविश्वास था की इनके परिवार में बड़े पुत्र के 10 वर्ष का होने पर पिता की मृत्यु हो जाती है। इनके दादा, पिता और भाई सभी के साथ यह हो चुका था। संजीव कुमार ने अपने दिवंगत भाई के बेटे को गोद लिया और उसके दस वर्ष का होने पर उनकी मृत्यु हो गयी! संजीव कुमार लज़ीज भोजन के बहुत शौक़ीन थे।
बीस वर्ष की आयु में गरीब मध्यम वर्ग के इस युवा ने कभी भी छोटी भूमिकाओं से कोई परहेज नहीं किया। 'संघर्ष' फ़िल्म में दिलीप कुमार की बाँहों में दम तोड़ने का दृश्य इतना शानदार किया कि खुद दिलीप कुमार भी सकते में आ गये। स्टार कलाकार हो जाने के बावजूद भी उन्होंने कभी नखरे नहीं किये। उन्होने जया बच्चन के स्वसुर, प्रेमी, पिता और पति की भूमिकाएँ भी निभायीं। जब लेखक सलीम ख़ान ने इनसे त्रिशूल में अपने समकालीन अमिताभ बच्चन और शशि कपूर के पिता की भूमिका निभाने का आग्रह किया तो उन्होंने बेझिझक यह भूमिका स्वीकार कर ली और इतने शानदार ढँग से निभायी कि उन्हें ही केन्द्रीय करेक्टर मान लिया गया। हरीभाई ने बीस वर्ष की आयु में एक वृद्ध आदमी का ऐसा जीवन्त अभिनय किया था कि उसे देखकर पृथ्वीराज कपूर भी दंग रह गये।
फिल्मी सफर
संजीव कुमार ने अपने फ़िल्मी कैरियर की शुरुआत 1960 में हम हिन्दुस्तानी फ़िल्म में मात्र दो मिनट की छोटी-सी भूमिका से की। वर्ष 1962 में राजश्री प्रोडक्शन की आरती के लिए उन्होंने स्क्रीन टेस्ट दिया जिसमें वह पास नहीं हो सके। इसके बाद उन्हें कई बी-ग्रेड फ़िल्में मिली। इन महत्वहीन फ़िल्मों के बावजूद अपने अभिनय के जरिये उन्होंने सबका ध्यान आकर्षित किया। सर्वप्रथम मुख्य अभिनेता के रूप में संजीव कुमार को वर्ष 1965 में प्रदर्शित फ़िल्म निशान में काम करने का मौका मिला। वर्ष 1960 से वर्ष 1968 तक संजीव कुमार फ़िल्म इण्डस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिये संघर्ष करते रहे। फ़िल्म हम हिन्दुस्तानी के बाद उन्हें जो भी भूमिका मिली वह उसे स्वीकार करते चले गये। इस बीच उन्होंने स्मगलर, पति-पत्नी, हुस्न और इश्क, बादल, नौनिहाल और गुनहगार जैसी कई फ़िल्मों में अभिनय किया लेकिन इनमें से कोई भी फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हुई।
वर्ष 1968 में प्रदर्शित फ़िल्म शिकार में वह पुलिस ऑफिसर की भूमिका में दिखायी दिये। यह फ़िल्म पूरी तरह अभिनेता धर्मेन्द्र पर केन्द्रित थी फिर भी संजीव कुमार धर्मेन्द्र जैसे अभिनेता की उपस्थिति में भी अपने अभिनय की छाप छोड़ने में कामयाब रहे। इस फ़िल्म में उनके दमदार अभिनय के लिये उन्हें सहायक अभिनेता का फ़िल्मफेयर अवार्ड भी मिला।
वर्ष 1968 में प्रदर्शित फ़िल्म संघर्ष में उनके सामने हिन्दी फ़िल्म जगत के अभिनय सम्राट दिलीप कुमार थे लेकिन संजीव कुमार ने अपनी छोटी-सी भूमिका के बावजूद दर्शकों की वाहवाही लूट ली। इसके बाद आशीर्वाद, राजा और रंक, सत्यकाम और अनोखी रात जैसी फ़िल्मों में मिली कामयाबी से संजीव कुमार दर्शकों के बीच अपने अभिनय की धाक जमाते हुए ऐसी स्थिति में पहुँच गये जहाँ वे फ़िल्म में अपनी भूमिका स्वयं चुन सकते थे। वर्ष 1970 में प्रदर्शित फ़िल्म खिलौना की जबर्दस्त कामयाबी के बाद संजीव कुमार ने बतौर अभिनेता अपनी अलग पहचान बना ली। वर्ष 1970 में ही प्रदर्शित फ़िल्म दस्तक में उनके लाजवाब अभिनय के लिये सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वर्ष 1972 में प्रदर्शित फ़िल्म कोशिश में उनके अभिनय का नया आयाम दर्शकों को देखने को मिला। फ़िल्म कोशिश में गूँगे की भूमिका निभाना किसी भी अभिनेता के लिये बहुत बड़ी चुनौती थी। बगैर संवाद बोले सिर्फ आँखों और चेहरे के भाव से दर्शकों को सब कुछ बता देना संजीव कुमार की अभिनय प्रतिभा का ऐसा उदाहरण था जिसे शायद ही कोई अभिनेता दोहरा पाये। इन्होंने दिलीप कुमार के साथ संघर्ष में काम किया। फ़िल्म खिलौना ने इन्हें स्टार का दर्जा दिलाया। इसके बाद इनकी हिट फ़िल्म सीता और गीता और मनचली प्रदर्शित हुईं। 70 के दशक में उन्होने गुलज़ार जैसे दिग्दर्शक के साथ काम किया। उन्होने गुलज़ार के साथ कुल 9 फ़िल्में कीं जिनमे आंधी (1975), मौसम (1975), अंगूर (1982), नमकीन (1982) प्रमुख है। इनके कुछ प्रशंसक इन फ़िल्मों को इनकी सर्वश्रेष्ठ फ़िल्मो में से मानते हैं। फ़िल्म शोले (1975) में उनके द्वारा अभिनीत पात्र ठाकुर आज भी लोगों के दिलों में ज़िन्दा है। जो मिमिक्री कलाकारों के लिये एक मसाला है। संजीव कुमार के दौर में राजेश खन्ना, अमिताभ बच्चन, धर्मेन्द्र, शम्मी कपूर, दिलीप कुमार जैसे अभिनेता छाये हुए थे, फिर भी अपने सशक्त अभिनय से उन सबके बीच काम करते हुए उन्होंने फ़िल्मजगत में अपना स्थान बनाया।
प्रमुख फिल्में
वर्ष फ़िल्म चरित्र टिप्पणी1993 प्रोफेसर की पड़ोसन प्रोफेसर विद्याधर रिलीज़ मृत्यु के बाद1987 राही डॉक्टर प्रभात कुमार 1986 कत्ल राकेश 1986 काँच की दीवार जसवंत सिंह/दुर्जन सिंह 1986 लव एंड गॉड कैस-ए-आमरी (मजनू) रिलीज़ मृत्यु के बाद1986 हाथों की लकीरें डॉक्टर साब 1986 बात बन जाये सूरज सिंह 1985 राम तेरे कितने नाम राम कु्मार 1985 ज़बरदस्त रतन कु्मार 1984 लाखों की बात एडवोकेट प्रेम सागर 1984 मेरा दोस्त मेरा दुश्मन गोली चाचा 1984 पाखंडी 1984 बद और बदनाम 1984 यादगार राय कल्पनाथ राय 1983 हीरो दामोदर माथुर 1982 अंगूर अशोक दोहरी भूमिका1982 सवाल धनपतराय मेहता 1982 सुराग 1982 हथकड़ी हरिमोहन/साकिया/गोपालदास मित्तल1982 अय्याश जसवंत सिंह 1982 खुद्दार हरी श्रीवास्तव 1982 लोग क्या कहेंगे 1982 नमकीन गेरूलाल 1982 श्रीमान श्रीमती शंकरलाल 1982 सिंदूर बने ज्वाला 1982 विधाता अबु बाबा 1981 दासी आनंद 1981 इतनी सी बात राजा 1981 बीवी ओ बीवी कर्नल मंगल सिंह/शंकर 1981 चेहरे पे चेहरा डॉक्टर विल्सन/ब्लैकस्टोन 1981 लेडीज़ टेलर महबूब 1981 वक्त की दीवार विक्रम 1981 सिलसिला डॉक्टर वी के आनन्द 1980 हम पाँच कृष्ण 1980 ज्योति बने ज्वाला अतिथि पात्र1980 अब्दुल्ला अमीर 1980 बेरहम पुलिस कमिश्नर कुमार आनंद 1980 फ़ौजी चाचा फ़ौजी चाचा पंजाबी फ़िल्म1980 पत्थर से टक्कर बिंद्रा 1980 स्वयंवर राम 1980 टक्कर सूरज/किशन 1979 काला पत्थर डॉक्टर रोमेश 1979 गृह प्रवेश अमर 1979 हमारे तुम्हारे जयराज वर्मा 1979 बॉम्बे एट नाइट 1979 घर की लाज 1979 जानी दुश्मन ठाकुर 1979 मान अपमान शंकर 1978 त्रिशूल राज कुमार 'आर के' गुप्ता 1978 देवता टोनी/तरुण कुमार 1978 मुकद्दर 1978 पति पत्नी और वो रंजीत चड्ढा 1978 सावन के गीत 1978 स्वर्ग नर्क पंडित सोहनलाल त्रिपाठी 1978 तृष्णा डॉक्टर सुनील गुप्ता 1978 तुम्हारे लिये प्रकाश/गंगाधर उपाध्याय 1977 मुक्ति रतन 1977 शतरंज के खिलाड़ी मिर्ज़ा सज्जाद अली 1977 यही है ज़िन्दगी आनंद नारायण 1977 ईमान धर्म कबीरदास 1977 आलाप राजा बहादुर अतिथि पात्र1977 अंगारे 1977 अपनापन राजन रशपाल सिंह 1977 धूप छाँव डॉक्टर पारस 1977 दिल और पत्थर 1977 पापी अशोक रॉय 1977 विश्वासघात महेश/राजा 1976 ज़िन्दगी रघु शुक्ला 1976 अर्जुन पंडित 1976 दो लड़कियाँ 1975 मौसम डॉक्टर अमरनाथ गिल 1975 फ़रार इंस्पेक्टर संजय 1975 शोले ठाकुर बलदेव सिंह (ठाकुर साहब)1975 आक्रमण मेजर अजय वर्मा 1975 आँधी जे के 1975 अपने दुश्मन डॉक्टर 1975 अपने रंग हज़ार 1975 धोती लोटा और चौपाटी इंस्पेक्टर वागले 1975 उलझन आनंद 1974 कुँवारा बाप डॉक्टर 1974 आप की कसम मोहन 1974 मनोरंजन हवलदार रतन/शेरू 1974 अर्चना 1974 चरित्रहीन 1974 चौकीदार डॉक्टर श्याम 1974 दावत 1974 ईमान 1974 नया दिन नई रात १० विभिन्न पात्र निभाए (नायक सहित)1974 शानदार राजन 1973 अनहोनी सुनील 1973 अग्नि रेखा 1973 अनामिका देवेंद्र दत्त 1973 दूर नहीं मंज़िल 1973 मनचली सुशील कुमार 1973 सूरज और चंदा 1972 परिचय नीलेश अतिथि पात्र1972 कोशिश हरिचरण माथुर 1972 रिवाज़ शेखर 1972 सबसे बड़ा सुख कथा वाचक1972 सीता और गीता रवि 1972 सुबह ओ श्याम नसीर 1971 अनुभव अमर सेन 1971 एक पहेली पुलिस इंस्पेक्टर 1971 कंगन डॉक्टर सुनील 'सोनू' 1971 मन मन्दिर दीपक 1971 पारस धरम सिंह 1970 बचपन काशीराम 'काशी' 1970 दस्तक हामिद 1970 देवी डाक्टर ए एन शेखर 1970 गुनाह और कानून 1970 इंसान और शैतान 1970 खिलौना विजयकमल एस सिंह 1970 माँ का आँचल 1970 प्रिया 1969 बंधन वकील रवि शर्मा1969 चंदा और बिजली 1969 धरती कहे पुकार के 1969 ग़ुस्ताखी माफ़ 1969 इन्साफ का मन्दिर 1969 जीने की राह मनोहारी 1969 ज्योति 1969 सच्चाई किशोर दयाल 1969 सत्यकाम नरेंद्र शर्मा (नरेन) 1968 गौरी संजीव 1968 अनोखी रात बल्देव सिंह 1968 राजा और रंक सुधीर 1968 आशीर्वाद डाक्टर बीरेन 1968 संघर्ष द्वारका प्रसाद 1968 शिकार पुलिस इंस्पेक्टर 1968 साथी अशोक अतिथी पात्र1966 हुस्न और इश्क आशिक हुसैन 1966 बादल 1966 कालपी राजकुमार सूरसिंहजी तख्तासिंहजी गोहिल 1966 स्मगलर मोहन 1966 पति पत्नी अमर
नामांकन और पुरस्कार
1977 - फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार - अर्जुन पंडित
1976 - फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार - आँधी
फ़िल्म दस्तक और कोशिश के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित
सन्दर्भ
श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना
श्रेणी:फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार विजेता
श्रेणी:हिन्दी अभिनेता
श्रेणी:1938 में जन्मे लोग
श्रेणी:१९८५ में निधन
श्रेणी:श्रेष्ठ अभिनेता के लिए राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार विजेता