Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कर्तव्य भवन

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

कर्तव्य भवन Kartavya Bhavan Kartavya_Bhavan,_New_Delhi_,_India.jpg कर्तव्य भवन–३ — सामान्य केन्द्रीय सचिवालय (सी.सी.एस.) का प्रथम भवन, कर्तव्य पथ, नयी दिल्ली India Delhi नयी दिल्ली में अवस्थिति कर्तव्य पथ, नयी दिल्ली, भारत 28.6142 N 77.2080 E inline,title के.बी.–३ का उद्घाटन ६ अगस्त २०२५ को विविध केन्द्रीय मंत्रालय २०२० २०२६ (अनुमानित) भारत सरकार ₹१,२१० करोड़ ७ (सहित २ भूमिगत तल) १,५०,००० वर्ग–मीटर (लगभग १.५ लाख वर्ग–मीटर) केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग (सी.पी.डब्ल्यू.डी.) एच.सी.पी. डिज़ाइन, प्लैनिंग ऐण्ड मैनेजमेंट प्रा. लि. शापूरजी पालोनजी समूह आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय आधुनिक, सतत शासन–स्थापत्य enकर्तव्य भवन, जिसे सामान्य केन्द्रीय सचिवालय भी कहा जाता है, नयी दिल्ली में नव-निर्मित कार्यालय भवनों के एक दश-भवन समुच्चय का नाम है।https://indianexpress.com/article/india/all-10-new-central-secretariat-buildings-likely-to-be-completed-in-2027-says-govt-10172196/ All 10 new Central Secretariat buildings likely to be completed in 2027, says govt 6 August 2025 The Indian Express 16 August 2025 en यह समुच्चय सेन्ट्रल विस्ता जीर्णोद्धार परियोजना के अन्तगर्त विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य भारत सरकार के विविध ,मन्त्रालयों को एक समकालीन, केन्द्रीकृत प्रशासनिक परिसर में स्थानान्तरित करना है, जिससे शास्त्री भवन, निर्माण भवन तथा कृषि भवन जैसे पुरातन ढाँचों का स्थानापन्न सम्भव हो सके।https://www.firstpost.com/explainers/kartavya-bhavan-pm-modi-inauguration-ccs-13920443.html Key features of Kartavya Bhavan Firstpost 15 August 2025 विकास भारत की स्वतन्त्रता के उपरान्त गृहमन्त्रालय, वित्त मन्त्रालय, रक्षा मन्त्रालय, विदेश मन्त्रालय तथा प्रधानमन्त्री कार्यालय जैसे प्रमुख मन्त्रालय उत्तर तथा दक्षिण ब्लॉक में स्थित रहे, जबकि अन्य मन्त्रालय कृषि भवन, शास्त्री भवन तथा निर्माण भवन जैसे भवनों में कार्यरत रहे। कुछ विभाग किराये के परिसरों से भी संचालित होते रहे, जिससे प्रतिवर्ष लगभग ₹१,५०० करोड़ का व्यय होता था।https://indianexpress.com/article/india/all-10-new-central-secretariat-buildings-likely-to-be-completed-in-2027-says-govt-10172196/ All 10 new Central Secretariat buildings likely to be completed in 2027, says govt 6 August 2025 The Indian Express 16 August 2025 en सेन्ट्रल विस्ता जीर्णोद्धार परियोजना का एक उद्देश्य इन मन्त्रालयों को एक ही परिसर में समेकित कर समन्वय को सुदृढ़ करना तथा संचालन-व्यय को घटाना था।https://indianexpress.com/article/india/all-10-new-central-secretariat-buildings-likely-to-be-completed-in-2027-says-govt-10172196/ All 10 new Central Secretariat buildings likely to be completed in 2027, says govt 6 August 2025 The Indian Express 16 August 2025 en वर्ष २०१९ में आरम्भ की गयी इस परियोजना में विविध केन्द्रीय मन्त्रालयों हेतु दश नये भवनों के निर्माण का प्रावधान है। आधिकारिक अभिवचनों के अनुसार, यह परियोजना उन पुराने सरकारी भवनों का स्थान लेगी जिनमें स्थानाभाव, जर्जर अवसंरचना तथा आधुनिक आवश्यकताओं के अनुरूप सुविधाओं की कमी जैसी समस्याएँ उत्पन्न हो गयी थीं।https://www.livemint.com/news/india/5-key-things-to-know-about-kartavya-bhavan-that-pm-narendra-modi-will-inaugurate-today-11754458505637.html 5 key things to know about Kartavya Bhavan that PM Narendra Modi will inaugurate today LiveMint 15 August 2025 इन दश भवनों में से प्रथम, कर्तव्य भवन–३, का निर्माण पूर्ण होकर ६ अगस्त २०२५ को उद्घाटित किया गया।https://www.indiatoday.in/india/story/pm-modi-inaugurates-kartavya-bhavan-spread-over-15-lakh-sq-metres-it-will-house-key-ministries-2767064-2025-08-06 PM Modi inaugurates Kartavya Bhavan, spread over 1.5 lakh sq metres; it will house key ministries India Today 15 August 2025 सम्पूर्ण सचिवालय परिसर के मध्य २०२७ तक पूर्णत: क्रियाशील होने का अनुमान है।https://timesofindia.indiatimes.com/city/delhi/kartavya-path-enters-final-stretch-key-buildings-including-pms-residence-to-be-completed-by-mid-2027-no-demolition-for-museum-bhavans/articleshow/123136804.cms Kartavya Path enters final stretch; key buildings including PM’s residence to be completed by mid-2027 The Times of India 15 August 2025 वास्तुकला इस भवन का अभिकल्प एच॰सी॰पी॰ डिज़ाइन, प्लैनिंग ऐण्ड मैनेजमेंट प्रा॰ लि॰ द्वारा किया गया, जो सम्पूर्ण केन्द्रीय विस्ता के मुख्य अभिकल्प का भी दायित्व निभा रही है। भवन में लुटियन शैली के स्तम्भ मण्डप, सममित विन्यास तथा शास्त्रीय स्थापत्य–तत्त्वों का समावेश है, साथ ही आधुनिक सततता, उन्मुख सुविधाएँ, जैसे सौर–ऊर्जा पैनल, वर्षा–जल संचयन तथा ऊर्जा–सक्षम वातानुकूलन–प्रणालियाँ—भी समाहित की गयी हैं।https://indianexpress.com/article/india/all-10-new-central-secretariat-buildings-likely-to-be-completed-in-2027-says-govt-10172196/ All 10 new Central Secretariat buildings likely to be completed in 2027, says govt 6 August 2025 The Indian Express 16 August 2025 en सात तल वाले इस भवन में दो भूमिगत स्तर भी हैं, और इसका क्षेत्रफल लगभग १,५०,००० वर्ग मीटर है। अभिकल्प में ऊर्जा–दक्षता तथा पर्यावरणीय प्रभाव में कमी लाने हेतु अनेक तत्त्व समाविष्ट किये गये हैं। प्रमुख तत्त्व इस प्रकार हैं— द्वि–परतित अग्रभाग तथा ध्वनि–रोधी काँच ऊर्जा–सक्षम एल॰ई॰डी॰ प्रकाश–व्यवस्था, संवेदक–आधारित तथा स्मार्ट वातानुकूलन–प्रणालियाँ, जिनसे लगभग ३०% ऊर्जा–संचयhttps://www.livemint.com/news/india/5-key-things-to-know-about-kartavya-bhavan-that-pm-narendra-modi-will-inaugurate-today-11754458505637.html 5 key things to know about Kartavya Bhavan that PM Narendra Modi will inaugurate today LiveMint 15 August 2025 छत पर स्थापित सौर–ऊर्जा पैनल (३६६ kWp + २०० kW), जिनसे प्रतिवर्ष ५,३४,००० kWh से अधिक ऊर्जा–उत्पादनhttps://ddindia.co.in/2025/08/pm-modi-inaugurates-kartavya-bhavan-in-new-delhi/ PM Modi inaugurates Kartavya Bhavan in New Delhi DD India 15 August 2025 ग्रीहा–४ हरित–मानक प्राप्त करने का लक्ष्यhttps://www.livemint.com/news/india/5-key-things-to-know-about-kartavya-bhavan-that-pm-narendra-modi-will-inaugurate-today-11754458505637.html 5 key things to know about Kartavya Bhavan that PM Narendra Modi will inaugurate today LiveMint 15 August 2025 शून्य–निस्सरण अपशिष्ट–जल प्रबन्धन (प्रतिदिन ११ लाख लीटर पुनर्चक्रण), वर्षा–जल संचयन तथा कम्पोस्टिंग (लगभग १,००० किलो प्रतिदिन)https://www.business-standard.com/india-news/modi-inaugurates-kartavya-bhavan-new-secretariat-under-central-vista-125080700588_1.html PM Modi inaugurates Kartavya Bhavan, new secretariat under Central Vista Business Standard 15 August 2025 पुनर्चक्रित सामग्री का उपयोग, विद्युत–वाहन चार्जिंग–सुविधा, स्मार्ट लिफ़्टें तथा गति–संवेदी प्रकाश–व्यवस्थाhttps://www.jagranjosh.com/general-knowledge/kartavya-bhavan-check-its-location-significance-and-key-features-1820001317-1 Kartavya Bhavan: location, significance, and key features Jagran Josh 15 August 2025 सुविधाएँ प्रत्येक भवन में २४ विशाल सम्मेलन–कक्ष, २६ लघु सम्मेलन–कक्ष तथा ६७ संक्षिप्त दल–बैठक–स्थल उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त शिशु देखभाल कक्ष, योग कक्ष, चिकित्सालय, कैफ़े, बहुउद्देशीय सभागार तथा लगभग ६०० वाहनों के लिये पार्किंग व्यवस्था भी प्रदान की गयी है।https://www.livemint.com/news/india/5-key-things-to-know-about-kartavya-bhavan-that-pm-narendra-modi-will-inaugurate-today-11754458505637.html 5 key things to know about Kartavya Bhavan that PM Narendra Modi will inaugurate today LiveMint 15 August 2025 प्रवेश स्मार्ट पहचान–पत्रों, बायोमेट्रिक प्रणालियों तथा केन्द्रीकृत निगरानी नियन्त्रण कक्ष के माध्यम से नियंत्रित किया जाता है।https://www.ndtvprofit.com/nation/pm-modi-to-inaugurate-kartavya-bhavan-on-aug-6-central-secretariat-building-to-house-these-ministries PM Modi to inaugurate Kartavya Bhavan on Aug 6 NDTV Profit 15 August 2025 5 अगस्त 2025 https://web.archive.org/web/20250805074953/https://www.ndtvprofit.com/nation/pm-modi-to-inaugurate-kartavya-bhavan-on-aug-6-central-secretariat-building-to-house-these-ministries dead भवन तथा मन्त्रालय अंगूठाकार|कर्तव्य भवन ३ के उद्घाटन के समय नरेन्द्र मोदी कर्तव्य पथ के दोनों ओर सामान्य केन्द्रीय सचिवालय के कुल दश भवन निर्मित किये जा रहे हैं, जिनमें भारत सरकार के सभी मन्त्रालयों तथा महत्त्वपूर्ण विभागों को स्थान दिया जायेगा। कृषि भवन, निर्माण भवन, शास्त्री भवन, उद्योग भवन तथा विज्ञान भवन जैसे कुछ पुराने मन्त्रालय–भवनों को इन नये भवनों के लिये मार्ग प्रशस्त करने हेतु हटाया जायेगा। दश भवनों में से प्रथम, कर्तव्य भवन–३, का उद्घाटन ५ अगस्त २०२५ को सम्पन्न हुआ। शेष भवनों के जून २०२७ तक पूर्ण होने का अनुमान है।https://indianexpress.com/article/india/all-10-new-central-secretariat-buildings-likely-to-be-completed-in-2027-says-govt-10172196/ All 10 new Central Secretariat buildings likely to be completed in 2027, says govt 6 August 2025 The Indian Express 16 August 2025 en +सचिवालय भवनों में मन्त्रालयों का आवासकर्तव्य भवन १कर्तव्य भवन २कर्तव्य भवन ३वित्त गृहमन्त्रालय ४था–६ठा तल  विदेश मन्त्रालय — ३रा तलपी॰एस॰ए॰ — ३रा तल  ग्रामीण विकास मन्त्रालय — २रा तलसूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मन्त्रालय — २रा तल  कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग — भूमितल–१ला तलपेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मन्त्रालय — भूमितल–१ला तल सम्पर्क–सुविधाएँ कर्तव्य भवन तक पहुँच रफ़ी मार्ग, राजेन्द्र प्रसाद मार्ग, जनपथ मार्ग तथा मान सिंह मार्ग जैसी प्रमुख धमनियों के माध्यम से सुगम है। यह दिल्ली मेट्रो की पीली तथा बैंगनी रेखा पर स्थित केन्द्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन के अत्यन्त समीप है। परियोजना के प्रारम्भ में एक प्रस्ताव रखा गया था कि सामान्य केन्द्रीय सचिवालय के सभी भवनों को भूमिगत गतिशील पथ मार्गों की एक परिपथ–रेखा से जोड़ा जाये। किन्तु यह प्रस्ताव पश्चात् में त्याग दिया गया। कर्तव्य भवन ३ के उद्घाटन के अवसर पर सरकार ने दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा रेखा के ७ किलोमीटर विस्तार की घोषणा की, जो इन्द्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन से रामकृष्ण आश्रम मार्ग तक चलेगा। इस विस्तार में नौ नये स्टेशन सम्मिलित होंगे, भारत मण्डपम्, बड़ौदा हाउस, इण्डिया गेट, कर्तव्य भवन, केन्द्रीय सचिवालय, युगे युगीन भारत संग्रहालय, तथा शिवाजी क्रीडांगन।https://indianexpress.com/article/india/all-10-new-central-secretariat-buildings-likely-to-be-completed-in-2027-says-govt-10172196/ All 10 new Central Secretariat buildings likely to be completed in 2027, says govt 6 August 2025 The Indian Express 16 August 2025 enhttps://indianexpress.com/article/india/all-10-new-central-secretariat-buildings-likely-to-be-completed-in-2027-says-govt-10172196/ All 10 new Central Secretariat buildings likely to be completed in 2027, says govt 6 August 2025 The Indian Express 16 August 2025 enhttps://indianexpress.com/article/india/all-10-new-central-secretariat-buildings-likely-to-be-completed-in-2027-says-govt-10172196/ All 10 new Central Secretariat buildings likely to be completed in 2027, says govt 6 August 2025 The Indian Express 16 August 2025 en सम्बन्धित विषय राजपथ (कर्तव्य पथ) सचिवालय भवन, नई दिल्ली राष्ट्रपति भवन प्रधानमन्त्री कार्यालय (भारत) सन्दर्भ बाह्य कड़ियाँ केन्द्रीय विस्ता पुनर्विकास परियोजना का अधिकृत जाल–पृष्ठ केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग आवास एवं शहरी कार्य मन्त्रालय श्रेणी:भारत में बालुकाश्म स्थापत्य श्रेणी:दिल्ली में सरकारी भवन श्रेणी:विकिडेटा पर उपलब्ध निर्देशांक